राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन में  समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी शुरू

28 अक्टूबर 2024, खरगोन: खरगोन में  समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी शुरू –  किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने और उन्हें बिचौलियों व दलालों के शोषण से बचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी का निर्णय लिया गया है। समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी 25 अक्टूबर से प्रारंभ हो गई है। समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी 31 दिसंबर 2024 तक चलेगी।

कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में खरगोन जिले में समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की गई है। समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी के लिए खरगोन जिले में 09 केन्द्र बनाये गये हैं। खरगोन जिले में सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर बिक्री के लिए 6092 किसानों द्वारा अपना पंजीयन किया गया है। इन किसानों की फसल एवं रकबे के सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

पंजीकृत किसानों से निर्धारित केन्द्रों पर 4892 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सोयाबीन की खरीदी की जाएगी। सोयाबीन की खरीदी एफएक्यू मापदंड के अनुसार ही की जाएगी। गणेश मार्केटिंग सोसायटी केर्न्स में सोयाबीन खरीदी के शुभारंभ अवसर पर उप संचालक कृषि श्री एम एस सोलंकी, जिला विपणन अधिकारी सुश्री श्वेता सिंह एवं सहायक संचालक कृषि श्री प्रकाश ठाकुर उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement