Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा कलेक्टर ने उपार्जन संबंधी तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

30 मार्च 2023, हरदा: हरदा कलेक्टर ने उपार्जन संबंधी तैयारियों को लेकर दिए निर्देश – हरदा कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में गेहूँ व चना उपार्जन की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे, उपसंचालक कृषि श्री एम.पी.एस. चन्द्रावत, सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त श्री वासुदेव भदोरिया, मण्डी सचिव श्री संजीव श्रीवास्तव सहित नापतौल, मार्कफेड, नागरिक आपूर्ति निगम तथा वेयरहाउस कार्पोरेशन के अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में निर्देश दिये कि उपार्जन केन्द्र पर फसल बेचने के लिये आने वाले किसानों की सुविधा के लिये शेड, पेयजल व बैठने की व्यवस्था की जाये ताकि उन्हें परेशानी न हो। उन्होने उपार्जन के लिये बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश भी उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होने उपार्जन से पूर्व सेवा सहकारी समितियों के प्रबन्धकों तथा सर्वेयर्स का प्रशिक्षण कराने के निर्देश भी दिये।  उन्होंने  उपार्जन कार्य में लगे सभी कर्मचारियों के फोटो युक्त परिचय पत्र तैयार कराने तथा ड्यूटी के दौरान परिचय पत्र लगाने के निर्देश भी बैठक में दिये।

कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में यह निर्देश भी दिये कि वेयरहाउसों की मैपिंग का कार्य अभी से कर लें तथा यह सुनिश्चित कर लें कि किस वेयरहाउस में कितना स्थान रिक्त है। उन्होने नापतौल निरीक्षक को उपार्जन से पहले तौल कांटों की जांच करने के लिये कहा। उन्होने यह निर्देश दिये कि उपार्जन संबंधी पूरी जानकारी पोर्टल के साथ-साथ रजिस्टर में भी दर्ज की जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: बीटी कॉटन की नई दरें निर्धारित, अधिसूचना जारी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )