राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में गुणवत्तायुक्त कोदो, कुटकी एवं रागी का क्रय 25 फरवरी तक

07 जनवरी 2023,  बलरामपुर । छत्तीसगढ़ में गुणवत्तायुक्त कोदो, कुटकी एवं रागी का क्रय 25 फरवरी तक राज्य शासन के आदेशानुसार वर्ष 2022-23 में गुणवत्तायुक्त कोदो, कुटकी एवं रागी का क्रय 15 दिसम्बर 2022 से 25 फरवरी 2023 तक लघु वनोपज संघ द्वारा किया जा रहा है। कोदो, कुटकी एवं रागी लघु धान्य वार्षिक फसलें है, जिसके लिये राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। जिसके तहत कोदो 30 रूपये प्रति किलोग्राम, कुटकी 31 रूपये तथा रागी 35.78 रूपये प्रति किलोग्राम के दर से किसानों से खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा किसानों से कोदो, कुटकी एवं रागी खरीदी करने के लिये क्रय मानक निर्धारित किया गया है। निर्धारित मानक अनुसार किसानों से गुणवत्तायुक्त कोदो, कुटकी एवं रागी का क्रय महिला स्व- सहायता समूह द्वारा किया जायेगा। साथ ही कोदो एवं रागीे प्रति एकड़ 3.5 क्विंटल तथा कुटकी प्रति एकड़ 2 क्विंटल का ही क्रय किया जायेगा। लघु धान्य फसलों का भुगतान प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के द्वारा सीधे किसानों के खातों में किया जायेगा। 

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में नववर्ष पर श्रमिकों को मुख्यमंत्री की 4 नई सौगातें

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement