Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में अटल भूजल योजना के तहत जन सहभागिता को मिले बढ़ावा : मुख्य सचिव

गांव को जल के मामले में स्वावलंबी बनाना प्रमुख उद्देश्य

30 अक्टूबर 2022, जयपुर । राजस्थान में अटल भूजल योजना के तहत जन सहभागिता को मिले बढ़ावा : मुख्य सचिव – मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि अटल भूजल योजना का मुख्य उद्देश्य गिरते भूजल स्तर को रोकना, गांव को जल के मामले में स्वावलंबी बनाना और मौजूदा जल स्रोतों से जल की आवश्यकता को पूरा करना है। जन सहभागिता से इस कार्य को किया जा सकता है। अत: जल की जरूरत को कैसे पूरा करें यह जन समुदाय को समझाना आवश्यक है।

मुख्य सचिव ने यह बात शासन सचिवालय में अटल भूजल योजना के अंतर्गत राज्य अंतरविभागीय संचालन समिति की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित तृतीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

श्रीमती शर्मा ने कहा कि इस योजना के तहत चयनित 1 हजार 141 ग्राम पंचायतों में भूजल स्तर सबसे निम्न है और कुछ ग्राम पंचायतों में जलभराव की समस्या है। ऐसे में नवीनतम सिंचाई तकनीकों जैसे ड्रिप और स्प्रिंकलर के प्रयोग से 30 से 40 प्रतिशत तक पानी बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर प्रयास करें कि किसानों में जल के अपव्यय एवं दुरुपयोग को रोकने और सही तरह से उपयोग करने के प्रति संवेदनशीलता विकसित हो तथा उनमें व्यवहारगत परिवर्तन हो तभी इस योजना का उद्देश्य पूरा हो पाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मुख्य सचिव ने इस योजना में सहभागी सभी 9 विभागों को ग्राम पंचायत स्तर पर किए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि आगामी ढाई वर्षों में एक लाख हेक्टेयर भूमि में ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति का प्रयोग करने पर योजना के तहत भारत सरकार से 1025 करोड़ की प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अतिरिक्त मुख्य सचिव भूजल विभाग डॉ. सुबोध अग्रवाल वीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित थे। साथ ही पंचायती राज विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन, संयुक्त सचिव जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग श्री राम प्रकाश, प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री सूरजभान सिंह, नोडल अधिकारी श्री वी एन भावे एवं अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे। राज्य अंतर विभागीय संचालन समिति के सदस्य विभागों के प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव एवं उच्चाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

महत्वपूर्ण खबर: रोजगार देने के मामले में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल