राज्य कृषि समाचार (State News)पशुपालन (Animal Husbandry)

पशुधन की गणना के लिए अपने पशुओं की सही जानकारी दें: श्री पटेल

प्रदेश में जारी है 21वीं पशु संगणना-2024

02 जनवरी 2025, भोपाल: पशुधन की गणना के लिए अपने पशुओं की सही जानकारी दें: श्री पटेल – भारत सरकार के निर्देशानुसार पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 21वीं पशु संगणना-2024 का कार्य सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 25 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ हो चुका है। पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री, (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने प्रदेश के सभी पशुपालकों से अपील की है कि जब पशुपालन विभाग से कर्मचारी उनके पशुधन की गिनती के लिए आएं, तो उन्हें अपने पशुओं की सही जानकारी अवश्य दें। कोई घर कोई पशुधन गणना से न छूटे। इस भावना से कार्य करें कि मेरे पशु मेरी जिम्मेदारी है। यह राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसमें सभी अपना पूरा सहयोग दें। श्री पटेल ने बताया कि प्रदेश के 55 जिलों के कुल 55 हजार 902 ग्रामों व 7 हजार 846 शहरी वार्डों में पशुओं की गणना की जाएगी। प्रदेश में अब तक कुल 7077 ग्राम/शहरी वार्डों में सर्वे कार्य प्रारंभ हो चुका है, शेष ग्रामों शहरी वार्डों में सर्वे कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। प्रदेश में पशु संगणना में 5558 प्रगणक एवं 970 सुपरवाईजर कार्य कर रहे हैं। उलेखनीय है कि वर्ष 2019 की पशुगणना के अनुसार मध्यप्रदेश में 6 करोड़ से अधिक पशु थे। इसके अनुसार पशुओं की संख्या की दृष्टि से मध्यप्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement