Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उत्तर प्रदेश में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा: व्यवसायिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

17 अक्टूबर 2024, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा: व्यवसायिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर –  उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय निषाद ने गोमतीनगर स्थित यूपी मत्स्य विकास निगम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मत्स्य बीज उत्पादन में वृद्धि के लिए व्यवसायिक दृष्टिकोण अपनाया जाए। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और राज्य में मत्स्य उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा।

मंत्री ने केज कल्चर तकनीक को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। साथ ही, अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन भत्ता देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और बकाया महंगाई भत्ते का समय पर भुगतान करने की भी बात कही।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मत्स्य विकास निगम के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और लंबित फाइलों, जलाशयों की स्थिति, पेंशन, जीपीएफ, वाहनों और एक्वेरियम शॉप्स की जानकारी ली। निगम में रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए ताकि जनशक्ति की कमी को पूरा किया जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर यूपी मत्स्य विकास निगम के अध्यक्ष रमाकांत निषाद सहित कई विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com