Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नैनो यूरिया के उपयोग और फसलों के विविधीकरण को बढ़ावा दे

23 अप्रैल 2025, उज्जैन: नैनो यूरिया के उपयोग और फसलों के विविधीकरण को बढ़ावा दे –  मध्य प्रदेश विधानसभा की कृषि विकास समिति ने जिले के भ्रमण के दौरान  सिंहस्थ मेला कार्यालय में कृषि विकास संबंधी बैठक समिति सभापति विधायक दिलीप सिंह परिहार की अध्यक्षता में ली।

बैठक में जिले में क्रियान्वित की जा रही कृषि विकास की योजनाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में विधानसभा कृषि विकास समिति के सदस्य विधायक  श्रीकांत चतुर्वेदी ,विधायक  नरेंद्र सिंह प्रजापति एवं विधायक  चिंतामणि मालवीय उपस्थित रहे।

बैठक में विधानसभा कृषि विकास समिति ने कृषि,उद्यानिकी,पशुपालन,वन ,ऊर्जा,सहकारिता,राजस्व,मत्स्य एवं जल संसाधन विभाग द्वारा कृषि विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में कृषकों की आय बढ़ाने,सरकार की योजनाओं का प्रभावशील क्रियान्वयन, कृषि नवाचारों को कृषकों तक पहुंचाने के बारे में दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। समिति ने नरवाई नहीं जलाने वाले किसानों को पुरस्कृत करने के निर्देश दिए जिससे कृषकों के बीच नरवाई जलाने के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता पैदा हो। मिट्टी परीक्षण कार्यशालाओं को व्यवस्थित रूप से संचालित करने,औषधीय फसलों को बढ़ावा देकर कृषि फसलों के  विविधीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में जानकारी दी गई कि कृषि,उद्यानिकी एवं पशुपालन विभाग द्वारा प्रत्येक फसल के सीजन के पहले जिले की प्रत्येक पंचायत में कृषक संवाद कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को जागरूक किया जाता है।जिले में सहकारी समितियों एवं अन्य माध्यमों से किसानों को बीज वितरण,कृषि योजनाओं के लाभ, क्रेडिट उपलब्धता,नव सिंचाई यंत्र,नवीन तकनीक आदि सुविधाएं प्रदान की जा रही है जिससे कृषि विकास निर्बाध रूप से चलता रहे। बैठक में जल संसाधन विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में 94 योजना सिंचाई के लिए क्रियान्वित की जा रही है l इसी के साथ 9 नवीन योजनाओं के माध्यम से जिले में सिंचाई का रकवा बढ़ाया जा रहा है। मत्स्य पालन विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में 498 तालाब है सभी में मत्स्य पालन का कार्य किया जा रहा है। इसी के साथ स्वयं की भूमि पर तालाब निर्माण कर मत्स्य पालन करने पर पुरस्कृत भी किया जा रहा है। सहकारिता विभाग ने जानकारी दी कि विभाग 0% ब्याज दर पर कृषकों को कृषि ऋण कृषि समितियों के माध्यम से उपलब्ध कराता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com