Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रगतिशील कृषकों ने डॉ. साई प्रसाद का किया सम्मान

18 नवंबर 2021, इंदौर । प्रगतिशील कृषकों ने डॉ साई प्रसाद का किया सम्मान – भाकृअप -क्षेत्रीय गेहूं अनुसंधान केंद्र इंदौर के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. एस. वी. साई प्रसाद का स्वैच्छिक स्थानांतरण आईसीएआर -नेशनल ब्यूरो ऑफ़ प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेस के क्षेत्रीय केंद्र हैदराबाद हो गया। डॉ. साई प्रसाद द्वारा गेहूं अनुसंधान के क्षेत्र में किए गए उनके उत्कृष्ट कार्यों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए प्रगतिशील कृषक श्री बने सिंह चौहान,एडवोकेट ग्राम लोहारी बुजुर्ग,श्री अजय सिंह चौहान,श्री मनोहर सिंह चंदेल टकरावदा, श्री घासीराम, श्री बाबूलाल चौहान एवं श्री धुत ग्राम कुसमानिया द्वारा हैदराबाद शिफ्ट होने से पूर्व डॉ. साईं प्रसाद का उनके इंदौर स्थित निवास पर जाकर शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. साई प्रसाद ने अपने सेवाकाल में से इंदौर में पिछले 21 वर्षो से अनुसंधान करके गेहूं की विशेष किस्मों पोषक, पूर्णा,पूसा तेजस, पूसा मंगल, पूसा अहिल्या, पूसा वाणी, पूसा वकुला और पूसा प्रभात जैसी किस्म के प्रजनक का विकास किया।  वर्तमान में पूरे भारत मे आपकी ही किस्मों को लगाकर कृषकगण गेहूं की खेती से लाभ ले रहे हैं।