Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सोयाबीन उपार्जन के संबंध में कालापीपल में बैठक संपन्न

24 अक्टूबर 2024, शाजापुर: सोयाबीन उपार्जन के संबंध में कालापीपल में बैठक संपन्न – कालापीपल विधायक श्री घनश्याम सिंह चन्द्रवंशी की अध्यक्षता में विगत दिनों अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी द्वारा सोयाबीन उपार्जन के संबंध में जनपद पंचायत कालापीपल में बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में उपार्जन से संबंधित सभी कृषि, खाद्य, वेयरहाउस ,नागरिक आपूर्ति निगम, मार्कफेड के अधिकारी, खरीदी केंद्र प्रभारी, भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि एवं गोदाम संचालकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

विधायक श्री चन्द्रवंशी ने एवं अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) शुजालपुर द्वारा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा निर्धारित मापदण्ड एवं उपार्जन नीति के अनुरूप ही सोयाबीन उपार्जन कार्य करें। साथ ही उपार्जन केन्द्रों पर उपार्जन के लिए उपस्थित होने वाले किसानों के लिए मूलभूत सुविधा जैसे-शुद्ध पेयजल, बैठने के लिए छांया, प्रशाधन आदि की व्यवस्था करें। किसी भी किसान को उपार्जन के लिए अनावश्यक प्रतिक्षा न करना पड़े, इसका भी विशेष ध्यान रखें।

बैठक में सोयाबीन उपार्जन से अन्य सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सोयाबीन उपार्जन में आने वाली समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com