Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ऑस्ट्रेलिया की ईफीकोर संस्था के कार्यक्रम अधिकारी ने केवीके बड़वानी का भ्रमण किया

21 अप्रैल 2023, इंदौर: ऑस्ट्रेलिया की ईफीकोर संस्था के कार्यक्रम अधिकारी ने केवीके बड़वानी का भ्रमण किया – ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न से डियर फाण्ड संस्था ईफीकोर के कार्यक्रम अधिकारियों एवं इंजीनियर श्री पॉल हेनसन द्वारा विगत दिनों कृषि विज्ञान केन्द्र बड़वानी का भ्रमण किया गया। इनके द्वारा आंकाक्षी जिला बड़वानी में केन्द्र द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एसके बड़ोदिया से प्राप्त की।

डॉ. बड़ोदिया ने जानकारी देते हुए कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र जिले में कृषकों को नई तकनीकी के हस्तांतरण हेतु विभिन्न माध्यम जैसे कृषक प्रशिक्षण, प्रक्षेत्र परीक्षण, किसान मोबाईल संदेश, कृषि प्रदर्षनी द्वारा कार्य करता है। जिले के कृषक केन्द्र के भ्रमण के दौरान समन्वित कृषि प्रणाली के मॉडल का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त कर अपनाते हैं। साथ ही केन्द्र के फसल सग्रहांलय में विभिन्न प्रजातियों के प्लॉट तैयार कर कृषकों को जानकारी दी जाती है। केन्द्र द्वारा मृदा संरक्षण, जल संरक्षण आदि पर विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाकर कर प्रेरीत किया जाता है। वर्तमान में विगत एक वर्ष से आदिवासी बाहुल्य पाटी क्षेत्र में कृषकों को सिकल सेल एनीमिया जागरूकता एवं परीक्षण शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक करने का कार्य स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से केन्द्र के वैज्ञानिक कर रहे हैं। श्री पॉल ने केन्द्र द्वारा संरक्षित खेती के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की जानकारी हासिल कर सराहना की साथ ही प्राकृतिक आपदा की स्थिति में आकस्मिक कार्ययोजना के विषय में जानकारी ली।

डॉ. बड़ोदिया ने बताया कि ईफीकोर संस्था बड़वानी जिले के सुदुर अदिवासी बाहुल्य क्षेत्र पाटी से कृषकों को प्रशिक्षण, भ्रमण एवं वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन हेतु सम्मिलित रूप से कार्य कर रही है। इस संस्था के सहयोग से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों एवं प्रदर्शनों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है। इसके पश्चात केन्द्र की विभिन्न इकाईयों जैसे मृदा परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा किस प्रकार मृदा का परीक्षण कर जिले के कृषकों को इसका लाभ पहुंचाया जाता है। इस संबध में चर्चा की व इससे कृषकों को होने वाले लाभ के विषय में जानकारी प्राप्त की। डॉ. बड़ोदिया ने कहा कि जिले में कार्यरत ईफीकोर एनजीओ अन्य  प्रदर्शन  इकाइयों  जैसे  केंचुआ खाद इकाई, एजोला इकाई, डेयरी इकाई, कड़कनाथ मुर्गीपालन इकाई एवं बकरी पालन इकाई आदि का भ्रमण किया। श्री पॉल ने भ्रमण के दौरान उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. डीके जैन, तकनीकी अधिकारी  श्री उदय सिंह अवास्या एवं मौसम अध्येता श्री रविन्द्र सिकरवार से चर्चा कर जानकारी ली। भ्रमण के दौरान ईफीकोर संस्था से श्री जय सिंह , श्री जेम्स आदि उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें