Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा जिले में कोदो, कुटकी का उपार्जन प्रारंभ

05 दिसंबर 2025, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा जिले में कोदो, कुटकी का उपार्जन प्रारंभ –  राज्य सरकार द्वारा रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत श्रीअन्न प्रोत्साहन कंसोर्टियम ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा जिले में कोदो एवं कुटकी उपार्जन किया जा रहा है। जिले में उपार्जन के लिये एमपीडब्ल्यूएलसी- 2336005002 पिपरिया रोड तामिया को उपार्जन केन्द्र बनाया गया है। योजना के अंतर्गत कोदो, कुटकी का उपार्जन 01 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक किया जायेगा। जिले के कोदो, कुटकी के पंजीकृत किसानों से अपील की गई है कि अपनी उपज का उपार्जन केन्द्र पर शासन द्वारा निर्धारित दर पर विक्रय कर योजना का लाभ उठायें।

उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नोडल अधिकारी व अनुविभागीय कृषि अधिकारी परासिया श्री प्रमोद सिंह उट्टी के मोबाईल नंबर- 8770880138, सहायक नोडल व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तामिया श्री योगेश उइके के मोबाईल नंबर- 7828476474, केन्द्र प्रभारी सतपुडा महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड श्री सुदेश शर्मा के मोबाईल नंबर-9983690591, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री प्रिंस सूर्यवंशी के मोबाईल नंबर- 7805975161 से संपर्क कर अपने कोदो, कुटकी उत्पाद को शासकीय दर पर विक्रय किया जा सकता है।

उप संचालक कृषि श्री सिंह द्वारा जिले के कोदो एवं कुटकी फसल उत्पादक किसानों से अपील की गई है कि जिन किसानों ने कोदो एवं कुटकी फसल उपार्जन के लिये पंजीयन कराया है, वे उपार्जन केन्द्र के लिये एमपीडब्ल्यूएलसी- 2336005002 पिपरिया रोड तामिया में पहुंचकर अपनी उपज का विक्रय करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture