Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

44 लाख 45 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का हुआ उपार्जन – श्री सिंह

441125 किसानों के खाते में 6787 करोड़ रुपये का भुगतान

2  जून 2022, भोपाल । 44 लाख 45 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का हुआ उपार्जन – श्री सिंह – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया है कि प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर 5 लाख 72 हजार 154 किसानों से 44 लाख 45 हजार 937 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ विक्रय करने वाले 4 लाख 41 हजार 125 किसानों को 6 हजार 787 करोड़ रुपए का भुगतान उनके बैंक खाते में ऑनलाइन किया जा चुका है। शेष किसानों के भुगतान की कार्यवाही प्रचलन में है।

प्रमुख सचिव खाद्य श्री फैज अहमद किदवई ने बताया कि भुगतान प्रक्रिया को सहज और सरल बनाने के उद्देश्य से समर्थन मूल्य पर गेहूँ विक्रय करने वाले ऐसे किसान, जिनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है, खाता बंद है, जनधन के खाते में लिमिट निहित है या खातेदार की मृत्यु होने आदि कारणों से भुगतान लंबित है, अपना बैंक खाता उपार्जन केंद्र, जिला सहकारी एवं केंद्रीय बैंक और जिला खाद्य कार्यालय में पोर्टल पर एंट्री करवाएँ, जिससे उनके बैंक खाते में राशि का भुगतान किया जा सके।

 किसान स्वयं e uparjan mp पोर्टल पर रबी 2022 -23 पर किसान की जानकारी के विकल्प पर अपना मोबाइल नंबर प्रविष्ट कर भुगतान की स्थिति देख सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री किदवई ने बताया कि JIT mp पोर्टल पर किसान अपना पंजीयन कोड दर्ज कर राशि के भुगतान के सफल या असफल होने की स्थिति और किन कारणों से भुगतान असफल हुआ है, की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भुगतान असफल होने की स्थिति में किसानों को उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस से अवगत भी कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों को समर्थन मूल्य पर राशि का भुगतान किस बैंक के अकाउंट में किया गया है इसकी जानकारी उपलब्ध है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: अब बढ़ेगी टर्की पालन से किसानों की आय