प्रमुख सचिव ने की पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रगति कार्य की समीक्षा
15 फरवरी 2026, छिंदवाड़ा: प्रमुख सचिव ने की पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रगति कार्य की समीक्षा – प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग म.प्र. भोपाल द्वारा गत दिवस पशुपालन विभाग की प्रगति की समीक्षा की गई। उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा बताया गया कि प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग म.प्र. भोपाल द्वारा डॉ.भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना, दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान, क्षीरधारा ग्राम योजना, हिरण्यगर्भा अभियान, छोटे बड़े पशु योजना, संकल्प से समाधान अभियान, एफ.एम.डी. टीकाकरण एन.ए.आई.पी. चतुर्थ चरण, सेक्स सॉर्टेड सीमन, राष्ट्रीय गोकुल मिशन व डेयरी प्लस योजना, मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना पर विस्तृत चर्चा कर समीक्षा की गई।
इसके बाद प्री ए.पी.सी. की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा की गई, जिसमें कामधेनु योजना, केसीसी के आवेदन बैंकों में लक्ष्य के अनुरूप जमा कराना तथा एनएआईपी अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप पशु चिकित्सकों, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, मैत्री एवं गौ सेवकों को व्यक्तिगत लक्ष्य प्रदाय कर लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर श्री नारायन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में उप संचालक डॉ.पक्षवार द्वारा सभी पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी/पशु चिकित्सकों की बैठक लेकर लक्ष्य पूर्ति के लिये कड़े निर्देश दिये गये। लक्ष्य पूर्ण न होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

