Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मत्स्य पालन में डिंडोरी जिले की प्रेमवती को मिला राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार

23 जनवरी 2026, डिंडोरी: मत्स्य पालन में डिंडोरी जिले की प्रेमवती को मिला राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार – डिंडोरी जिले के समनापुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम किंवटी की निवासी श्रीमती प्रेमवती अमान सिंह ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर जिले को राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया है। आत्मा परियोजना (आत्मा) अंतर्गत वर्ष 2023-24 के मूल्यांकन में उन्हें राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार (श्रेणी-मत्स्य विभाग) से सम्मानित किया गया है। इसके तहत मध्यप्रदेश शासन द्वारा उन्हें 25,000/- की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।  

श्रीमती प्रेमवती अमान सिंह को मत्स्य विभाग की योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में तालाब निर्माण एवं आवश्यक इनपुट्स हेतु कुल 4.40 लाख की स्वीकृति दी गई, जिसमें 2.64 लाख (60 प्रतिशत) अनुदान शामिल था। इस सहायता से उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन की शुरुआत की।  प्रथम वर्ष में ही उन्होंने मत्स्यबीज स्पान संवर्धन किया तथा पंगेसियस, रोहु, कतला और मृगल प्रजातियों का पालन कर 2.50 मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन किया। इससे उन्हें लगभग 3.40 लाख की शुद्ध आय प्राप्त हुई, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ।

मत्स्य पालन के माध्यम से न केवल उनकी आमदनी बढ़ी, बल्कि इस कार्य से 04 अतिरिक्त लोगों को भी रोजगार मिला। इससे गांव में स्वरोजगार एवं आजीविका के नए अवसर सृजित हुए हैं। श्रीमती प्रेमवती अमान सिंह की यह सफलता कहानी यह दर्शाती है कि शासन की योजनाओं का सही उपयोग कर ग्रामीण महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सकती हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकती हैं। आत्मा परियोजना अंतर्गत उन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाना जिले के अन्य कृषकों के लिए भी प्रेरणादायक है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें