Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

पोल्ट्री किसानों को बताएंगे वैक्सीनेशन और बायो सिक्योरिटी की जरूरत

26 दिसंबर 2024, नई दिल्ली: पोल्ट्री किसानों को बताएंगे वैक्सीनेशन और बायो सिक्योरिटी की जरूरत –  हरियाणा के उन किसानों के लिए दो दिन महत्वपूर्ण रहेंगे क्योंकि जो किसान पोल्ट्री फॉर्म हाउस संचालित करते है उन्हें संबंधित विषयों के बारे में प्रमुख जानकारियां दी जाएगी दरअसल 27 और 28 दिसंबर को गुरूग्राम में पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया की 35वीं एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग 27-28 दिसंबर को गुरुग्राम, हरियाणा में आयोजित होगी.

दो दिन तक चलने वाले इस खास प्रोग्राम में पोल्ट्री सेक्टर के कई विशेषज्ञ, उद्ममी, व्यापारी शामिल होंगे. इस प्रोग्राम में पोल्ट्री एक्सपर्ट और व्यापारी आमने-सामने होंगे और वे पोल्ट्री सेक्टर से जुड़े हर मुद्दे पर संवाद करेंगे. अंडे और चिकन से लेकर मांस आदि के क्षेत्र में कैसे विकास हो, ऐसे तमाम मुद्दों पर इस मीटिंग में चर्चा होगी. पोल्ट्री से जुड़े मुद्दों और पोल्ट्री सेक्टर के विकास को लेकर इस मीटिंग में विस्तार से चर्चा की जाएगी.  गुरुग्राम में आयोजित होने वाली इस मीटिंग की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. पोल्ट्री सेक्टर में दिनों दिन होने वाली तेज ग्रोथ को देखते हुए यह मीटिंग और भी अहम हो जाती है. इस बीच पोल्ट्री फीड और मक्का के बढ़ते दाम का मामला भी गंभीर है जिस पर फेडरेशन लगातार आगाह करता रहा है. इसमें इथेनॉल का मुद्दा भी है जिसके लिए अनाज और मक्के के डायवर्जन के चलते पोल्ट्री फीड की महंगाई देखी जा रही है. इस तरह के सभी विषयों पर इस मीटिंग में चर्चा होने की संभावना है.  इस एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग में एडवांसमेंट इन वैक्सीनेशन और बायो सिक्योरिटी के मुद्दे पर डॉ. एनके महाजन अपनी बात रखेंगे. डॉ. महाजन पोल्ट्री में वैक्सीनेशन और बायो सिक्योरिटी की जरूरत और इसके फायदे आदि के बारे में पोल्ट्री किसानों को बताएंगे. इस प्रोग्राम में सुरेश चितुरी भी अपनी बात रखेंगे और वे भारत में अंडों की डिमांड बढ़ाने को लेकर और किस तरह से इससे पोल्ट्री किसानों को फायदा पहुंचाया जाए, इस बारे में अपनी राय रखेंगे. इसके अलावा डॉ. जावेद मुलानी लोगों के खानपान में प्रोसेस चिकन मीट की हिस्सेदारी कैसे बढ़ाई जाए, इसको लेकर अपने विचार रखेंगे.

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com