Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डाक विभाग द्वारा दो दिनी डाक प्रदर्शनी आयोजित

29 जनवरी 2025, इंदौर: डाक विभाग द्वारा दो दिनी डाक प्रदर्शनी आयोजित – जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को  गांधी हाल इंदौर में डाक प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। भारतीय डाक विभाग के  तत्वावधान  में आयोजित प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी, पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन एवं पोस्टमास्टर जनरल सुश्री प्रीति अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद थीं।

 मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि माता अहिल्याबाई ने भारत के विकास में अहम योगदान दिया था एवं उनकी 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में अहिल्याबाई से सम्बंधित स्मारकों पर पोस्टकार्ड श्रृंखला का अनावरण, कृष्णपुरा छत्री पर पिक्टोरिअल कैंसलेशन  का अनावरण एवं होल्कर स्टेट एवं उनके इतिहास पर जारी डाक टिकट का प्रदर्शन करना डाक विभाग का अनूठा प्रयास है। सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती का वर्ष चल रहा है, उन्होंने  भारत की समरसता के लिए काम किया है। उनका जीवन भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम पर्व है एवं उनकी जयंती के अवसर पर डाक विभाग के द्वारा किया गया कार्य बहुत सराहनीय एवं प्रशंसनीय है।

डॉ. जनक पलटा मगिलिगन ने  डाक विभाग के द्वारा राजमाता अहिल्याबाई से सम्बंधित स्मारकों पर पोस्टकार्ड श्रृंखला का अनावरण  एवं होलकर स्टेट पर जारी डाक टिकटों की प्रदर्शनी की  सराहना की।  सुश्री अग्रवाल ने कहा कि देवी अहिल्याबाई कर्तव्य, सादगी, धर्म के प्रति समर्पण, प्रशासनिक कुशलता, दूर दृष्टि एवं उज्जवल चरित्र का अद्वितीय आदर्श थी। बताया कि माता अहिल्या एवं होलकर स्टेट पर आधारित यह प्रदर्शनी 28 और 29 जनवरी 2025 को गाँधी हाल में दर्शनीय रहेगी,  जिसमें  अनेक फिलाटेलिस्टों द्वारा देवी अहिल्या बाई एवं होल्कर वंश से सम्बंधित ब्रिटिश काल में जारी  हुए  एवं भारत की आज़ादी  के पश्चात जारी हुए दुर्लभ, राज्य एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जारी डाक टिकिटों का दुर्लभ संग्रह प्रदर्शित किया जा रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ फिलाटेलिस्टों को सम्मानित भी किया गया। डाक टिकट प्रदर्शनी आयोजन में स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए क्विज, निबंध लेखन एवं डाक टिकट  डिजाईन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। यह प्रदर्शनी दर्शकों के लिए सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक नि:शुल्क रहेगी। इस अवसर पर प्रवर अधीक्षक डाकघर इंदौर नगर संभाग श्री शिवांसु कुमार, डिप्टी पोस्ट मास्टर श्री अजय बाफना, क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर के वरिष्ठ अधिकारीगण, इंदौर नगर मंडल के अधिकारीगण, वरिष्ठ फिलाटेलिस्ट तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com