Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 7 जिलों में भारी वर्षा की संभावना

03 जुलाई 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के 7 जिलों में भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों  के दौरान मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल, सागर संभागों के जिलों में कहीं -कहीं; उज्जैन, शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा ।

मानसून की स्थिति – वर्तमान में दो मानसून ट्रफ सक्रिय हैं, इनमें से एक, मध्य समुद्र तल पर फिरोजपुर, रोहतक, लखनऊ, बिलया, पूर्णिया की ओर फिर पूर्व की ओर मणिपुर तक गुजर रहा है। जबकि दूसरा ट्रफ दक्षिण – पूर्वी   पाकिस्तान से लेकर दक्षिण राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड होते हुए बांग्लादेश तक सक्रिय है। वहीं मध्य समुद्र तल पर एक अपतटीय ट्रफ अब  दक्षिण गुजरात-केरल तटों के साथ अवस्थित है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने विदिशा, रायसेन, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी  जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात / झंझावात के साथ / भारी वर्षा  (64.5 – 115.5  मि मी.) होने की संभावना है। जबकि भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम पुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ,धार, इंदौर, उज्जैन, अगरमालवा, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सतना, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया ,छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला, बालाघाट, पन्ना , सागर, मैहर और पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com