Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 7 जिलों में भारी वर्षा की संभावना              

05 अगस्त 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के 7 जिलों में भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के रीवा संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम,उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। पूर्वी मप्र के छतरपुर जिले के बक्सवाहा में सर्वाधिक 152  मिमी वर्षा दर्ज की गई। राज्य के कई जिलों में गरज -चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं। 1 जून से 5 अगस्त तक मप्र में दीर्घावधि औसत से 22 % अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मप्र में औसत से 19 % अधिक तथा पश्चिमी मप्र में औसत से 26 % अधिक वर्षा हुई है।

मौसम की स्थिति –  वर्तमान में मानसून ट्रफ  उत्तर पूर्वी  राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर डिप्रेशन के ऊपर और फिर  दक्षिण -पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य तक विस्तृत है। उत्तर -पूर्व  राजस्थान और उससे सटे  उत्तर -पश्चिमी  मध्यप्रदेश   पर डिप्रेशन  पिछले  6 घंटों के दौरान 22  किमी प्रति घंटे की गति से  पश्चिम-उत्तर -पश्चिम  की ओर बढ़ गया है। उत्तर – पूर्व  राजस्थान और ओडिशा के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र के साथ एक ट्रफ विस्तृत है।  पूर्वोत्तर असम के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण  सक्रिय है।  दक्षिण  गुजरात से लेकर उत्तरी  केरल तटों तक अपतटीय ट्रफ अवस्थित है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र  ने  नर्मदापुरम, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम,  उज्जैन , मंदसौर, नीमच  जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात  / झंझावात  के साथ भारी वर्षा  (64.5 – 115.5  मि .मी.) की संभावना जताई है। जबकि भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , देवास,शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर,शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड , मुरैना, श्योपुर कलां, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अनेक स्थानों पर तथा नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगौन, झाबुआ, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, मैहर और  पांढुर्ना जिलों में अधिकांश स्थानों पर  वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com