Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 20 जिलों में भारी वर्षा की संभावना

02 जुलाई 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के 20 जिलों में भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार  पिछले  24  घंटों  के दौरान मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के जिलों में कहीं- कही; ग्वालियर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर; उज्जैन , सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम , रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में सभी स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

मौसम की स्थिति – वर्तमान में चार चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं, जिनमें से एक मध्य पाकिस्तान के ऊपर, तीसरा उप- हिमालयी पश्चिम बंगाल के ऊपर तीसरा उत्तरी गुजरात और चौथा दक्षिण गुजरात के ऊपर  सक्रिय है। इसके अलावा असम होते हुए मिजोरम तक तथा  मध्य प्रदेश के मध्य तक एक ट्रफ रेखा  विस्तृत है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र के अनुसार  खरगोन, झाबुआ, धार, रतलाम, ग्वालियर , दतिया , भिंड,  मुरैना, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, सिवनी , मंडला, मैहर और पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर वज्रपात, झंझावात , झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी /घंटा) के साथ चलने और भारी  वर्षा  (64.5 – 115.5  मि .मी.) होने की संभावना है। वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन , देवास, मंदसौर, अशोकनगर,शिवपुरी,मुरैना,  श्योपुर कलां जिलों सहित  अन्य जिलों में अनेक स्थानों पर  वर्षा  या गरज चमक के साथ  बौछारें  की संभावना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com