Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

एक जिला-एक उत्पाद से संबंधित बिंदुवार जानकारी

14 अप्रैल 2022, बुरहानपुर: उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक श्री आर.एन.एस तोमर ने बताया कि, समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के संबंध में बुरहानपुर जिले के एक जिला-एक उत्पाद से संबंधित समाचार की बिन्दुवार जानकारी दी जा रही है।

केला प्रसंस्करण इकाइयां: एक जिला-एक उत्पाद योजनान्तर्गत मध्य प्रदेश में सबसे अधिक बुरहानुपर जिले में 43 प्रसंस्करण इकाईयां बैंकों से स्वीकृत करवाई गई है। जिसमें से 26 इकाइयों  को संबंधित बैंकों द्वारा लोन भुगतान हितग्राहियों को कर दिया गया है तथा शेष 10 इकाईयों में कार्य शुरू हो गया है, शेष इकाईयों की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

मुख्यमंत्री द्वारा जिले को केला कलस्टर बनाने की घोषणा: बुरहानपुर जिले को केला कलस्टर बनाने का प्रस्ताव जिला स्तर से वरिष्ठालय भेज दिया गया है, शासन स्तर पर कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। मौसम आधारित फसल बीमा-फसल बीमा के अनुबंध से संबंधित कार्यवाही वरिष्ठालय स्तर से की जाती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: समर्थन मूल्य से नीचे गेहूं की खरीदी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें