राज्य कृषि समाचार (State News)

चना, मसूर एवं सरसों की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता सीमा निर्धारित

04 अप्रैल 2023, हरदा: चना, मसूर एवं सरसों की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता सीमा निर्धारित – किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने चना, मसूर और सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिये प्रति हेक्टेयर उत्पादकता की सीमा का निर्धारण किया है।

जारी आदेश अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश के लिये सरसों का उत्पादन 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादकता के मान से निर्धारित किया गया है जबकि चने की उत्पादकता को अधिकतम 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पर सिमित किया गया है अर्थात जिन जिलों की चना की उत्पादकता 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से अधिक है वहां उपार्जन 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मान कर किया जाएगा। इसके अलावा मसूर की उत्पादकता पूर्व अनुसार 11 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के मान से निर्धारित की गई है।

Advertisement
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (03 अप्रैल 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement