राज्य कृषि समाचार (State News)

साप्ताहिक जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार में लोगों ने खरीदी जैविक सामग्री

25 दिसंबर 2025, शिवपुरी: साप्ताहिक जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार में लोगों ने खरीदी जैविक सामग्री – जिला प्रशासन एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के द्वारा साप्ताहिक जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का आयोजन जिले की पुरानी अनाज मंडी में किया गया, जिसमें इस रविवार को लगभग 32 किसानों के द्वारा अपनी जैविक उपज को विक्रय हेतु  दुकानें  लगाई।

जिले के विकासखण्डों से किसानों द्वारा अपनी जैविक एवं प्राकृतिक पद्धति से उत्पादित उत्पादों सामग्री जैसे सब्जियां, फल एवं खाद्यान्न आदि सामग्री की दुकान आमजन के लिए लगाई गई। साथ ही सृजन एनजीओ एवं एसआरएम विभाग के द्वारा भी जैविक किसानों की सहभागिता हाट बाजार में की, नगर के लोगों एवं विभिन्न विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा  भी इन जैविक एवं प्राकृतिक पद्धति से उत्पादित उत्पादों को  सुलभ तरीके से क्रय  किया गया।

 उप संचालक कृषि सह परियोजना संचालक आत्मा पान सिंह करोरिया द्वारा हाट बाजार में सहभागिता करने वाले किसानों को जैविक उत्पाद के विक्रय के लिए उपलब्ध कराये गए जैविक हाट बाजार के बारे में विस्तृत अवगत कराया एवं किसानों से सब्जियों क्रय साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार भार्गव द्वारा भी किसानों से जैविक खाद्यान्न सामग्री क्रय की और आने वाले किसानों का इस बाजार के फायदे बताये शहर के आमजन में भी इस बाजार के प्रति उत्साह दिखा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements