Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्लास्टिक मल्चिंग अपनाकर पटेल ने खेती को बनाया लाभ का धंधा

05 जनवरी 2023, देवास: प्लास्टिक मल्चिंग अपनाकर पटेल ने खेती को बनाया लाभ का धंधा – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा है कि खेती लाभ का धंधा बने। इसके लिए केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा कई किसान हितैषी योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं से कृषक लाभ भी पा रहे हैं। इन्हीं किसानों में से एक देवास जिले के बागली विकासखंड के ग्राम भीकूपुरा के कृषक श्री भगवान पटेल पिता लक्ष्मण पटेल ने उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेकर कृषि को लाभ का धंधा बनाया है। योजनाओं से लाभ पाकर वे बहुत खुश हैं।

कृषक श्री पटेल ने बताया कि पहले वे आधुनिक खेती नहीं करते थे, जिससे उन्हें आय अच्छी नहीं होती थी। इसी बीच उन्हें उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी मिली और इन योजनाओं का लाभ लिया। उद्यानिकी विभाग से तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण प्राप्त कर कृषक श्री पटेल ने सबसे पहले ड्रिप सिस्टम लगाया तथा इससे खेती करना किया। इसके पश्चात प्लास्टिक मल्चिंग को भी खेतों में लगवाया। इनसे उन्हें विभाग द्वारा सब्सिडी भी प्रदान की गई।

श्री पटेल ने अपनी पारम्परिक खेती के साथ ही वैज्ञानिक खेती को भी आजमाया और कम समय में ही सब्जी एवं अन्य खेती से अच्छा खासा लाभ अर्जित किया है। जिससे खेती लाभ का धंधा बन गया और उन्हें अच्छी आय हो रही है । मल्चिंग अपनाने से कम पानी व कम दवा का उपयोग हुआ। जिससे खेती की लागत में कमी आई, और मेहनत व पानी दोनों की बचत हुई। उन्होंने सभी किसानों से आग्रह किया है कि वे भी आधुनिक खेती के साथ ऑर्गेनिक खेती को भी अपनाएं, ताकि खेती लाभ का धंधा बन जाएं। कृषक श्री पटेल पीएमएफएमई योजना अंतर्गत आलू प्रोसेसिंग यूनिट पर भी काम कर रहे हैं। शीघ्र ही फूड प्रोसेसिंग चालू होने से वे आलू की उपज के उत्पाद को बाजार में बेच सकेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (04 जनवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )