राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना: किसानों की समस्याओं को लेकर जिला किसान कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा

21 फरवरी 2026, (उमेश खोड़े, कृषक जगत, पांढुर्ना)पांढुर्ना: किसानों की समस्याओं को लेकर जिला किसान कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा – जिला किसान कांग्रेस ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन अश्विनी गोहिया , नायब तहसीलदार , तिगांव को सौंपा।  ज्ञापन देते समय बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेसी मौजूद थे।

कलेक्टर के माध्यम से भेजे जाने वाले इस ज्ञापन में पांढुर्ना में सीसीआई द्वारा निर्धारित तिथि से एक माह पूर्व ही कपास खरीदी बंद कर दिए जाने से किसानों को हो रही परेशानी एवं कम दामों में कपास बेचने की समस्या को प्रमुखता से उल्लेखित करते हुए सभी फसलों की खरीदी कृषि मंडी में करने तथा किसानों की फसलों का निर्धारित उचित मूल्य करने की मांग की गई , ताकि व्यापारी किसानों से कम दामों में फसल न खरीद सके। ज्ञापन में अमेरिका के टेरिफ से किसानों को होने वाले नुकसान पर भी  चिंता व्यक्त की गई।

ज्ञापन सौंपते समय सर्व श्री ठा हरनाम सिंह सेंगर , डॉ  साहेबर टोमपे ,भीमराज देशमुख, बंटी बोंद्रे ,मनीष डोंगरे, , दिलीप गुरुवे , दुर्गेश देशमुख , हुकुमचंद पराडकर, रविंद्र कवड़े, मिलिंद अमर्त्य  सहित बड़ी संख्या में अन्य किसान उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements