Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना: किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

11 जुलाई 2026, पांढुर्ना: पांढुर्ना: किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन – भारतीय किसान संघ, जिला पांढुर्ना ने किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जायद फसलों की एमएसपी पर खरीदी, फसल ऋण ब्याज माफी, बिजली कनेक्शन, बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता, डबल लॉक गोदाम में उर्वरक बिक्री की जांच तथा ई-टोकन व्यवस्था में सुधार सहित किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में मांग की गई कि जिले में जायद मौसम की मूंग, उड़द, मूंगफली, ज्वार सहित सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरकारी खरीदी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री फसल ऋण ब्याज माफी योजना-2023 के अंतर्गत पात्र किसानों के लंबित ब्याज को शीघ्र माफ किया जाए तथा योजना से वंचित किसानों को भी लाभ दिया जाए। किसानों ने बिजली कनेक्शन प्रक्रिया को सरल बनाने, पोल एवं ट्रांसफार्मर की व्यवस्था बिजली विभाग द्वारा कराने तथा कृषि विभाग की बीज वितरण योजना का लाभ अधिक किसानों तक पहुंचाने की भी मांग रखी।

संघ ने पांढुर्ना स्थित मार्कफेड डबल लॉक गोदाम में पुराने स्टॉक के रासायनिक उर्वरकों को नए मूल्य पर बेचे जाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा किसानों से अधिक वसूली गई राशि वापस दिलाने की मांग की। साथ ही भुली जलाशय डूब क्षेत्र के किसानों के राजस्व अभिलेखों में सुधार, प्रभावित परिवारों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ज्ञापन में ई-टोकन प्रणाली की तकनीकी समस्याओं का भी उल्लेख किया गया। किसानों का कहना है कि पोर्टल पर कई बार यूरिया एवं अन्य उर्वरकों का स्टॉक उपलब्ध नहीं दिखता, जबकि गोदामों में खाद मौजूद रहती है। इससे किसानों को समय पर उर्वरक नहीं मिल पा रहा है और खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार जायसवाल ने कृषक जगत को बताया कि ज्ञापन में शामिल सभी मांगें किसानों के हित से जुड़ी हैं। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से इन पर त्वरित एवं सकारात्मक कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि समय पर निर्णय होने से किसानों को राहत मिलेगी।

इस अवसर पर संगठन के जिला मंत्री श्री नीरज दुबे, श्री रविशंकर गोरे, श्री प्रदीप कापसे, श्री पूरण लाल शर्मा, श्री उमेश खोड़े, श्री निलेश कालासकर, श्री हर्षद केवटे, श्री गिरीश कैलासकर, श्री नफीस किशोर, श्री रामचंद्र कुमरे, श्री देवराज रघुवंशी, श्री रामलाल डेहरे, श्री पांडुरंग गोंडे, श्री रामचंद्र धुर्वे, श्री मांगे, श्री सुभाष पाटी तथा श्री अविराम कापसे सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture