राज्य कृषि समाचार (State News)

सीहोर में 20 जनवरी तक जारी रहेगा धान उपार्जन, प्रतिदिन स्लॉट बुकिंग सीमा 4 से 10 कराने के लिए आयुक्त को लिखा पत्र

22 दिसंबर 2025, सीहोर: सीहोर में 20 जनवरी तक जारी रहेगा धान उपार्जन, प्रतिदिन स्लॉट बुकिंग सीमा 4 से 10 कराने के लिए आयुक्त को लिखा पत्र – मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार 01 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। शासन द्वारा जारी उपार्जन नीति के अनुसार उपार्जन केन्द्र की तौल क्षमता अनुसार लघु, सीमांत एवं बड़े किसानों का मिलाकर स्लॉट बुकिंग की सुविधा दी गई है, जिसमें प्रतिदिन 100 क्विंटल से अधिक उपज वाले 04 किसानों द्वारा ही उपज विक्रय करने का प्रावधान है। जिले में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए कुल 9,011 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है, जो कि विगत वर्ष की तुलना में 46 प्रतिशत अधिक है।

 जिले में अधिकांश किसानों की उपज 100 क्विंटल से अधिक होने के कारण स्लॉट बुकिंग नहीं हो पा रहे है जिस कारण किसानों द्वारा सीएम हेल्पलाइन व अन्य माध्यमों से शिकायत की जा रही है। इसलिए किसानों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन प्रत्येक उपार्जन केन्द्र पर 100 क्विंटल से अधिक मात्रा विक्रय करने वाले 04 किसानों की संख्या में वृद्धि कर 10 करने के लिए सीहोर जिले के खाद्य विभाग द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आयुक्त को पत्र लिखा गया है, ताकि उपार्जन कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जा सके

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement