Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

यूट्यूब चैनल से मिल सकेगी मौसम के साथ कृषि संबंधी अन्य जानकारी

28 अप्रैल 2025, भोपाल: यूट्यूब चैनल से मिल सकेगी मौसम के साथ कृषि संबंधी अन्य जानकारी – पंजाब प्रांत के मुक्तसर क्षेत्र के किसानों को अब सरकारी यूट्यूब चैनल के माध्यम से न केवल मौसम की जानकारी प्राप्त हो सकेगी वहीं सरकारी योजनाओं और अन्य कृषि संबंधी जानकारी भी घर बैठे ही प्राप्त हो सकेगी.

किसानों की मदद के लिए जिला कृषि कार्यालय ने एक नई और सराहनीय पहल की है. अब खेती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी सीधे यूट्यूब पर मिलेगी. इसके लिए ‘मुक्तसर खेती सूचना’ नाम से एक नया यूट्यूब चैनल शुरू किया गया है. यह चैनल खासतौर पर पंजाब के मुक्तसर जिले के किसानों के लिए शुरू किया गया है, जो राज्य के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां का गृह जिला भी है. इस पहल का मकसद किसानों को खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी त्वरित और आसान तरीके से देना है.

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस चैनल पर  मौसम का पूर्वानुमान सरकारी योजनाओं की जानकारी आधुनिक खेती की तकनीक उपलब्ध सब्सिडी की जानकारी पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया कृषि से जुड़ी जरूरी घोषणाएं आदि की जानकारी दी जाएगी। वीडियो छोटे और आसान भाषा में होंगे, ताकि हर किसान उन्हें आसानी से समझ सके. कई बार कठिन भाषा की मदद से किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी आसान और सरल भाषा में मिल सके. ताकि किसान आसानी से घर बैठे फसलों की खेती कर सकें.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com