Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नैनो यूरिया पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

07 जनवरी 2023, खंडवा: नैनो यूरिया पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन – इफको द्वारा इंडियन पोटाश लिमिटेड के उर्वरक विक्रेताओं एवं म. प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ तथा एम पी एग्रो के गोदाम प्रभारियों व सहायकों हेतु  नैनो यूरिया (तरल) विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में खंडवा, खरगोन एवं बुरहानपुर जिले के प्रतिभागियों ने भाग लिया । कार्यक्रम श्री नीतेश शर्मा, रीजनल मैनेजर आईपीएल भोपाल के मुख्यातिथ्य,श्री अर्पित तिवारी मण्डल प्रबंधक म. प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ इंदौर के विशिष्ठातिथ्य तथा डॉ. डी. के. सोलंकी, मुख्य प्रबंधक (कृषि सेवाए) इफको भोपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की प्रस्तावना देते हुए संतोष रघुवंशी, सहायक क्षेत्र प्रबंधक खंडवा ने क्षेत्र में नैनो यूरिया की बिक्री के आकड़ों का ब्यौरा  दिया और  इफको द्वारा नैनो यूरिया के प्रचार हेतु संचालित बिक्री संवर्धन गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ. डी. के. सोलंकी द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नैनो यूरिया, जल विलेय उर्वरक, जैव उर्वरक तथा सागरिका के महत्व, उपयोगिता और प्रयोग करने की विधि के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। श्री नीतेश शर्मा ने नैनो यूरिया के विक्रय हेतु व्यापक कार्ययोजना बनाने हेतु प्रेरित किया जिससे कि राज्य स्तर पर नैनो यूरिया के बिक्री निष्पादन में निमाड़ अंचल के तीनों जिलों का अतुलनीय योगदान संभव हो सके।

श्री अर्पित तिवारी ने गोदामवार नैनो यूरिया बिक्री की समीक्षा की तथा सभी गोदामों के बिक्री के लक्ष्य निर्धारण हेतु निर्देशित किया। श्री रोहित श्रीवास्तव जिला विपणन अधिकारी खंडवा ने गोदामों में नैनो यूरिया के विक्रय में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों के निराकरण पर चर्चा की।

कार्यक्रम का संचालन संतोष रघुवंशी सहायक क्षेत्र प्रबंधक इफको खंडवा ने किया ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (05 जनवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )