Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रतलाम के जैविक हाट बाजार में 53 हज़ार के जैविक उत्पाद बिके

06 मई 2026, रतलाम: रतलाम के जैविक हाट बाजार में 53 हज़ार के जैविक उत्पाद बिके – परियोजना संचालक आत्मा श्री निर्भय सिंह नर्गेश ने बताया कि रविवार को जिले में आयोजित जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार में विभिन्न विकास खंडों से आए किसानों ने अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का विक्रय किया। हाट बाजार में कुल 8 जैविक कृषक अपने उत्पाद लेकर पहुंचे और उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक जैविक उत्पादों की खरीदारी की।

धामनोद से आए किसान श्री चंद्रभानु द्वारा अनाज, दालें, सब्जियां, फल एवं मूंगफली का 27050 रुपये का विक्रय किया गया। श्री बलराम माली (धार्मेडी) द्वारा गेहू, मिर्ची, पाउडर एवं सब्जियां 6000 रुपये का, श्री उमेश धाकड़ (बांगरोद) द्वारा घी एवं दूध 1100 रुपये का, श्री तेजराम सांखला द्वारा हरी सब्जियां 800 रुपये का, श्री नरसिंह कालजी सैलाना द्वारा हरी सब्जी 1000 रुपये का, श्री दिलीप पाटीदार (करिया) द्वारा देसी घी 15000 रुपये का, श्री बालकृष्ण तिवारी द्वारा गेहूं 2100 का एवं श्री कालू गहलोत रावटी द्वारा जैविक उत्पाद विक्रय किए गए। जैविक हाट बाजार में कुल 53250 रुपये से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय हुआ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile