Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जैविक महोत्सव एवं मिलेट्स उत्सव 13 से 15 दिसम्बर तक

13 दिसंबर 2024, इंदौर: जैविक महोत्सव एवं मिलेट्स उत्सव 13 से 15 दिसम्बर तक –  ‘जैविक महोत्सव एवं मिलेट्स उत्सव’ का आयोजन 13 से 15 दिसम्बर तक ग्रामीण हाट बाजार ढक्कन वाला कुआं इंदौर में आयोजित होगा। स्वच्छ भारत के साथ, स्वस्थ भारत की थीम पर यह आयोजन होगा।

इस आयोजन में जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से मुख्यतः गौ आधारित खेती, जैविक जीवन शैली एवं स्वस्थ भोजन पर परिचर्चा आयोजित होगी। मिलेट्स फसलों को भोजन में सम्मिलित करने और उनके लाभ के बारे में जानकारी दी जायेगी। इस आयोजन कृषक एवं ग्राहकों के बीच एक सेतु का कार्य करेगा, जिसके माध्यम से ग्राहकों को रसायन मुक्त कृषि उत्पाद प्राप्त हो सकेगा तथा कृषकों को मिलेट्स फसलों का उचित दाम मिल सकेगा।

परियोजना संचालक आत्मा विभाग के उप संचालक ने बताया कि इस महोत्सव में जैविक उत्पाद की प्रदर्शनी के साथ मिलेट्स प्रोडक्ट के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। स्वादिष्ट जैविक एवं मिलेट्स भोजन व पकवान के साथ उन्हें खरीदारी करने का अवसर भी मिलेगा। इस आयोजन में नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श, दवाएं एवं जांच भी की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com