Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण संपन्न

15 दिसम्बर 2022, आगर मालवा: एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण संपन्न – जिले की तहसील बड़ौद के ग्राम बिनायगा बड़ौद में परिहार एग्रो हर्बल एंड एग्रीबिजनेस फार्म पर एक दिवसीय कृषि कार्य शाला का आयोजन किया गया। जिसमें देवास जिले के विभिन्न गांव के करीब 50 किसानों ने भाग लिया।

राष्ट्रीय जैविक प्रगतिशील किसान श्री राधेश्याम परिहार द्वारा किसानों की आमदनी बढ़ाने पर प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें वर्मी कंपोस्ट इकाई से किसान स्वयं की खाद कैसे बनाएं, पोषण वाटिका से 12 महीने ताजी सब्जियों कैसे उगाएं, खाद्य प्रसंस्करण द्वारा अपने उत्पाद को कैसे किसान अधिक से अधिक मूल्य प्राप्त कर सकें ,प्याज भंडारण मसाला खेती बूंद-बूंद टपक सिंचाई, रेन पाइप द्वारा सिंचाई प्रबंधन, अनाज ग्रेडिंग, मिनी दाल मिल आदि के बारे में फार्म पर लाइव डेमो से किसानों को बताया एवं विस्तार से ट्रेनिंग दी गई। किसानों द्वारा फार्म पर संचालित गतिविधियों की खूब प्रशंसा की गई।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (14 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें