राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर जिले में रिसोर्स पर्सन हेतु 5 नवम्बर तक ऑफ लाइन आवेदन आमंत्रित

24 अक्टूबर 2024, बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले में रिसोर्स पर्सन हेतु 5 नवम्बर तक ऑफ लाइन आवेदन आमंत्रित – आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत माईक्रो फूड प्रोसेसिंग उद्यमियों को सुविधा दिये जाने हेतु जिला स्तर पर लाभार्थियों को हेण्ड होल्डिंग सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रिसोर्स पर्सन का फेसिलेटर के रूप में चयन किया जाना है। यह जानकारी  उद्यानिकी उपसंचालक श्री राजू बड़वाया ने दी।

श्री बड़वाया ने बताया कि जिला रिसोर्स पर्सन हेतु योग्यता किसी भी विषय में स्नातक या समकक्ष किसी भी क्षेत्र में डिग्री होना आवश्यक हैं एवं आवेदक सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिये। डी.पी.आर बनाने का अनुभव मय दस्तावेज होना चाहिये। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, रिसोर्स पर्सन, एकल उद्योगों एवं समूहों की डी.पी.आर. तैयार करने, बैंक से ऋण लेने, एफएसएसआई के खाद्य मानकों आई.एस.एस. उद्योग आधार पंजीकरण एवं आदि आवश्यक सहायता जैसी हैंड होल्डिंग सेवाएं व लाइसेंस प्रदान करेगें। प्रत्येक लाभार्थी को उपलब्ध कराई गई सहायता के आधार पर रिसोर्स पर्सन का भुगतान बैंक से ऋण की स्वीकृति के 20000/- रूपये की दर से भुगतान किया जाएगा। 50 प्रतिशत का भुगतान बैंक ऋण की स्वीकृति के पश्चात तथा शेष 50 प्रतिशत का भुगतान उद्योग को जीएसटी नम्बर, उद्योग आधार में पंजीकरण तथा एफएसएसआई मानकों के पंजीकरण प्राप्त होने के उपरांत भुगतान किया जावेगा। आवेदन 5 नवंबर, 2024 तक स्वीकार किये जायेंगे।

 आवेदन जिसमें शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव इत्यादि के विवरण, मय दस्तावेजों के साथ कार्यालय उप संचालक उद्यान जिला बुरहानपुर में समय प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक ऑफलाईन स्वीकार किये जायेगें। रिसोर्स पर्सन नियुक्त करने का अंतिम निर्णय जिला स्तरीय अनुमोदन समिति का होगा, जो सभी को मान्य होगा। अधिक जानकारी के लिए उपसंचालक उद्यान विभाग श्री राजू बड़वाया के मो.नं. 97706-96204 पर संपर्क कर सकतें है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement