सरकारी योजनाएं (Government Schemes)राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में छोटे किसान भी अब ले सकते है तारबंदी योजना का लाभ

22 अप्रैल 2025, भोपाल: राजस्थान में छोटे किसान भी अब ले सकते है तारबंदी योजना का लाभ – राजस्थान के वे छोटे किसान भी अब सरकार की तारबंदी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है वहीं दो बीघा तक जमीन पर ही वे खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। बता दें कि खेतों की फसलों को आवारा और जंगली पशुओं से बचाने के लिए सरकार योजना का संचालन कर रही है।

राज्य सरकार ने बजट सत्र में इसकी घोषणा की है। बजट में किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। कुछ योजनाओं के नियमों में ढील दी गई। इनमें तारबंदी योजना सबसे अहम है। पहले यह योजना केवल 6 बीघा एक जगह की जमीन पर लागू होती थी, लेकिन छोटे किसानों के पास इतनी जमीन नहीं होने से वे योजना से वंचित थे। सरकार ने बजट में राहत देते हुए अब 2 बीघा जमीन पर भी तारबंदी की मंजूरी दी है। कृषि संचालक ने बताया कि कृषि यंत्र, तारबंदी और गो पालन में एक लाख तक के ब्याज मुक्त ऋण के लिए पोर्टल पर नया अपडेट हो तारबंदी योजना 2025 के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं।

आवेदन के लिए पात्रता

राजस्थान कृषि विभाग ने तारबंदी योजना के दिशा-निर्देशों में शिथिलता दी है, जिससे अब 2 बीघा भू-स्वामित्व वाले किसान भी तारबंदी के लिए आवेदन कर सकते हैं और अनुदान के लिए पात्र होंगे। व्यक्तिगत रूप से न्यूनतम 2 बीघा जमीन वाले किसान एवं समूह में 2 बीघा या अधिक जमीन वाले किसान पात्र होंगे। 

आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड की कॉपी
  2. जन आधार की कॉपी
  3. ट्रेस नक्शा (पटवारी से बनवाएं)
  4. ई-साइन जमाबंदी (ई-मित्र से निकलवाएं)।
  5. नक्शा ट्रेस 
  6. लघु सीमांत प्रमाण पत्र (8 बीघा या कम जमीन होने पर तहसीलदार/नायब तहसीलदार द्वारा प्रमाणित)।
  7. मंदिर की जमीन होने पर पुजारी का प्रमाण पत्र।

आवेदन की प्रक्रिया

  1. योजना के अंतर्गत पात्र किसान आवश्यक दस्तावेज तैयार करें।
  2. राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें।
  3. अधिक जानकारी हेतु कृषि पर्यवेक्षक/सहायक कृषि अधिकारी से संपर्क करें  
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement