राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में अब तक हुई सामान्य वर्षा

14 सितम्बर 2021, जयपुर । राजस्थान में अब तक हुई सामान्य वर्षा – देश के पश्चिमी राज्य राजस्थान में इस वर्ष बेहतर वर्षा हुई है। 1 जून से 12 सितम्बर तक की स्थिति में राज्य में सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक की स्थिति में राज्य में वास्तविक एवं सामान्य वर्षा दोनों ही 393.6 मि.मी. दर्ज की गई है जो अच्छा संकेत है। यदि उप संभागवार देखें तो पश्चिमी राजस्थान में 235.4 मि.मी. वास्तविक वर्षा हुई है जबकि इस समय तक 252.6 मि.मी. सामान्य वर्षा होती है अर्थात् 7 फीसदी की कमी है वहीं पूर्वी राजस्थान में 12 सितम्बर तक 592.7 मि.मी. वर्षा हुई है जबकि इस समय की सामान्य वर्षा 569.4 मि.मी. है। अर्थात् औसतन 4 मि.मी. अधिक वर्षा हुई है।

राजस्थान में 12 सितम्बर तक वर्षा की जिलेवार जानकारी नीचे देखें :-

Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement