Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

Hailstorm – मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि से प्रभावित कोई भी किसान सर्वे एवं राहत से छूटे नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल सर्वे करने के निर्देश

16 फरवरी 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि से प्रभावित कोई भी किसान सर्वे एवं राहत से छूटे नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गत 11 से 14 फरवरी के मध्य पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ जिलों असामायिक वर्षा और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल सर्वे करने के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि ओलावृष्टि से प्रभावित कोई भी किसान राहत और सर्वे से छूटे नही। सर्वे के बाद कलेक्टरों को आरबीसी 6(4) में किसानों को राहत राशि वितरित करने के निर्देश दिए है।

बालाघाट, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिडोंरी, मण्डला, सतना, सिंगरौली, पन्ना, अनूपपुर एवं छतरपुर की 34 तहसीलों के 343 गाँव के 3 हजार 701 किसानों की फसलों के प्रभावित होने की सूचना पर तत्काल सर्वेक्षण के निर्देश दिये गये है। राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के अनुरूप राहत प्रदान करने को कहा है। राहत राशि स्वीकृत करने के लिये पर्याप्त मात्रा में बजट उपलब्ध है।

उल्लेखनीय है कि ओलावृष्टि प्रभावितों को वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य शासन द्वारा 121 करोड़ रूपये की राशि वितरित की गई है। विगत तीन वर्षों में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को 1 हजार 820 करोड़ रूपये की सहायता दी गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)