राज्य कृषि समाचार (State News)

निमाड़ की भूमि शक्ति, खेती और भाषाओं की जन्मभूमि- श्री जुगनू

पिपरी में किसान सम्मेलन संपन्न

19 अप्रैल 2025, (दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर): निमाड़ की भूमि शक्ति, खेती और भाषाओं की जन्मभूमि- श्री जुगनू – निमाड़ में  कई चीज़ों की शुरुआत हुई है । मार्कण्डेय पुराण में  देवी शक्ति और कृषि के देवता बलराम का उल्लेख है,निमाड़ कई भाषाओं की जन्म भूमि है । इसे पुण्यश्लोका अहिल्या बाई ने यूँ  ही अपनी राजधानी नहीं  बनाई  थी। उक्त विचार पाटीदार समाज के माँ अम्बिका गुरुकुल पिपरी में आयोजित  कृषक सम्मेलन में ‘खेती की चुनोतियाँ एवं समाधान विषय पर उदयपुर राजस्थान से  पधारे  वैदिक कृषि के  विशेषज्ञ  डॉ श्रीयुत श्रीकृष्ण जुगनू ने बतौर मुख्य वक्ता कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता निमाड़ फ्रेश एफपीओ के डायरेकटर श्री  बालकृष्ण पाटीदार ने की। इस सम्मेलन में लगभग 500 किसानों ने  उपस्थिति दर्ज़ कराई।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

  श्री जुगनू ने  कहा कि ऋग्वेद खेती के अलावा अन्य सभी कार्यों को जुआ कहता है। चाणक्य ने खेती के लिए  बीज बचाने का  आह्वान  किया था। हल्दी के बगैर कोई संस्कार  नहीं  होता है। भारत, काली मिर्च और मसालों के कारण गुलाम हुआ था।  श्री राजेन्द्र प्रसाद मिट्टी की पूजा करते थे । वे कहते थे इसे कोई वैज्ञानिक नहीं बना सकता है  इसलिए इसे बचाओ। गायत्री धाम जामली (सेंधवा ) के पंडित श्री मेवालाल पाटीदार ने कहा कि लोग कहते  हैं  गाय को पालों ,लेकिन हमारा मानना है कि गाय हमको पालती है। इसका जीवंत उदाहरण है गायत्री धाम जामली। यह ऐसी बंजर भूमि पर है, जहां 6 सौ फीट तक पानी  नहीं  था ,लेकिन गौमाता सुरभि की कृपा से आज वहां 300 चंदन के पेड़,250 मौलश्री के 16 सौ जाति के हजारों पेड़,जल संरक्षण के बड़े बड़े तालाब,गुरुकुल, प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र,गौशाला , स्वावलम्बन केंद्र सब कुछ गाय की कृपा से है। उन्होंने  किसानों से  खेती की चुनौतियों का समाधान गौ पालन को बताया। गौ पालन से जैविक खेती और जैविक खेती से मिट्टी बचाने का  आह्वान  किया।  कृषि की फसल इंसान की तरह प्रेम चाहती है। धरती को मां समझो। अपनी मां को जहर  नहीं  देना चाहिए ,तभी यह मुनाफा की खेती बनेगी। उन्होंने किसानों से गुरुकुल में बच्चों को पढ़ाने का आग्रह  भी किया।

 श्री अशोक पाटीदार ने फसलों में जल की मांग और सिंचाई तकनीक से  उत्पादन  बढ़ाने को  पीपीटी के माध्यम से समझाया। श्री बालकृष्ण पाटीदार ने एफपीओ की जानकारी दी। गुरुकुल की शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार ने गुरुकुल की गतिविधियों,उद्देश्य एवं कार्यक्रमों  पीपीटी के माध्यम से  प्रदर्शन किया ।कार्यक्रम में  सर्व श्री लोकेंद्र,बादल,रामचंद्र,नितिन,मनोज, अशोक,ओमप्रकाश,रमेश भंडारी सहित कोमल पाटीदार, सीमा पाटीदार को उच्च शिक्षित युवक-युवतियों को खेती करने,गौपालन की प्रेरणा देने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मेलन में गुरुकुल के बच्चों द्वारा बनाये गए रोबोट का प्रदर्शन समृद्धि नर्सरी, एवं सूर्या इंडस्ट्रीज की  प्रदर्शनी में किया गया । भूमिका श्री गोपाल पाटीदार ने रखी । स्वागत डॉ सुनील पाटीदार ने किया  ।संचालन श्री कमलेश पाटीदार ने किया और  आभार श्री राजेन्द्र पाटीदार ने माना ।

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement