नीमच: श्री विश्वकर्मा मानव अधिकार आयोग मित्र नामांकित
08 सितंबर 2026, नीमच: नीमच: श्री विश्वकर्मा मानव अधिकार आयोग मित्र नामांकित – मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल ने मनासा तहसील के ग्राम भाटखेड़ी निवासी किसान एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री कमलाशंकर विश्वकर्मा को नीमच जिले के भौगोलिक क्षेत्र के लिए आगामी दो वर्षों हेतु आयोग मित्र नामांकित किया है।

आयोग के शोध अधिकारी द्वारा 2 सितंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, श्री विश्वकर्मा मानव अधिकारों के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए निस्वार्थ एवं मानसेवी सेवाएं देंगे तथा आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करेंगे। वे पूर्व में भी आयोग मित्र के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। मानव अधिकारों के हनन से संबंधित घटनाओं की जानकारी मोबाइल नंबर 7838960968 पर दी जा सकती है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


