Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच: बांस की खेती ने दिलाई ‘बैम्बू मैन’ की पहचान, किसान कमलाशंकर ने बनाया अनोखा बायोडायवर्सिटी पार्क

12 सितंबर 2026, नीमच: नीमच: बांस की खेती ने दिलाई ‘बैम्बू मैन’ की पहचान, किसान कमलाशंकर ने बनाया अनोखा बायोडायवर्सिटी पार्क – मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मनासा विकासखंड के भाटखेड़ी गांव के किसान कमलाशंकर विश्वकर्मा ने खेती में नवाचार करते हुए अपने खेत को ‘विश्वकर्मा बैम्बू फार्म एंड बायोडायवर्सिटी पार्क’ के रूप में विकसित किया है। उन्होंने बांस की खेती को आय बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा है। बांस से उपयोगी उत्पाद तैयार कर उनकी बिक्री भी की जाती है। इसी पहल के चलते उन्हें ‘बैम्बू मैन’ के नाम से पहचान मिली है।

किसान कमलाशंकर के खेत में बांस के साथ मूंग, उड़द, मूंगफली, मक्का और चिया की भी खेती की जा रही है। इसके अलावा ढैंचा बीज उत्पादन और प्राकृतिक एवं जैविक खेती से जुड़े प्रयोग भी किए जा रहे हैं। खेत में अलग-अलग फसलों और जैविक खेती को अपनाने से मिट्टी के स्वास्थ्य और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है।

जैविक खेती को भी बढ़ावा

कमलाशंकर परंपरागत कृषि विकास योजना से भी जुड़े हैं। योजना के तहत उन्हें तीन वर्षों तक हर साल 5 हजार रुपए की सहायता मिलती है। कृषि विभाग की ओर से उन्हें खेती और नवाचार से जुड़ी तकनीकी जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है। वह अपने अनुभव दूसरे किसानों और विद्यार्थियों के साथ भी साझा करते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि और पर्यावरण का बन रहा केंद्र

कमलाशंकर का खेत अब खेती के साथ पर्यावरण, शिक्षा और कृषि पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को समझने का केंद्र बन रहा है। यहां आने वाले लोग बांस की खेती, जैविक खेती और उनके द्वारा किए जा रहे अलग-अलग प्रयोगों को देख और समझ सकते हैं। किसान कमलाशंकर ने अपनी इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं से उन्हें खेती में नए प्रयोग करने के अवसर मिले। उन्होंने कलेक्टर हिमांशु चंद्र और कृषि विभाग के सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उनकी पहल यह दिखाती है कि खेती में नवाचार के साथ बांस की खेती, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण को जोड़कर खेती को आय के साथ कई अन्य गतिविधियों से भी जोड़ा जा सकता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture