Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच आत्मा समिति पुरस्कृत

10 अक्टूबर 2024, नीमच: नीमच आत्मा समिति पुरस्कृत – जय भादवा माता कृषि तकनीकी प्रबंधन समिति नीमच को म, प्र, राज्य जैव विविधता बोर्ड भोपाल द्वारा राज्य स्तरीय वार्षिक जैव विविधता पुरस्कार 2022 के विजेता के रूप में चयनित किया गया। जैव विविधता बोर्ड द्वारा प्रदेश में जैव विविधता संरक्षण को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए राज्य स्तरीय वार्षिक जैव विविधता पुरस्कार के अंतर्गत चयनित विजेताओं को भोपाल में पुरस्कृत किया । आत्मा ने किसानों को फसलों के देशी बीजों को संरक्षित कराने के लिए प्रेरित किया। इन बीजों से उत्पादित फसलों के क्षेत्र में वृद्धि हुई। देशी बीज संरक्षण का कार्य जैवविविधता बोर्ड पुरस्कार मापदंड में सफल रहा। इस अवसर पर जैव विविधता बोर्ड के सहायक सदस्य सचिव श्री मनोज कुमार सोलंकी ने डॉ यतिन कुमार मेहता प्रभारी परियोजना संचालक आत्मा को पुरस्कार प्रदान किया ।पुरस्कार प्राप्त करने पर कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीयों ने बधाई दी ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com