Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि एवं उद्यानिकी के मैदानी अमले को दिया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण 

05 जनवरी 2023, आगर मालवा: कृषि एवं उद्यानिकी के मैदानी अमले को दिया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण – कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े के निर्देशानुसार ग्राम बिनायगा विकास खण्ड बडौद में प्रगतिशील कृषक श्री राधेश्याम परिहार के प्रक्षेत्र पर कृषि एवं उद्यानिकी के मैदानी अमले को प्राकृतिक खेती के विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण दिया गया।

उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. आर.पी.एस. शक्तावत ने प्राकृतिक खेती के बारे में, उप संचालक उद्यान श्री एस.के. राठौर द्वारा जैविक खेती के बारे में तथा उप संचालक कृषि श्री एनवी वर्मा द्वारा प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाली जीवामृत, बीजामृत के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा मैदानी अमले को अपने-अपने विकास खण्ड के कृषकों को प्राकृतिक खेती करने हेतु सुझाव दिए गए।

प्रगतिशील कृषक राधेश्याम परिहार ने मसाला एवं औषधीय यूनिट के उत्पादन एवं मार्केटिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कार्यशाला में उपस्थित सभी मैदानी अमले को अपने प्रक्षेत्र का भ्रमण करवाकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (04 जनवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )