राज्य कृषि समाचार (State News)

नर्मदापुरम में कृषि सखियों के लिए प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण आयोजित

20 सितम्बर 2025, नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में कृषि सखियों के लिए प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण आयोजित –  राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF) के अंतर्गत विकासखंड बनखेड़ी, पिपरिया एवं सोहागपुर की चयनित कृषि सखियों हेतु पाँच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, गोविंद नगर में 16 से 20 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।  कार्यक्रम के  तीसरे दिन  प्रशिक्षण प्रभारी कृषि वैज्ञानिक डॉ. देवीदास पटेल द्वारा कृषि सखियों को मनोहर कृषि फार्म, जमनी (सोहागपुर) में भ्रमण के दौरान प्राकृतिक खेती की वैज्ञानिक तकनीक सिखाई गईं।

प्रशिक्षण में बीज उपचार, जैविक खाद एवं जीवामृत निर्माण, कीट एवं रोग प्रबंधन, मिश्रित एवं बहुफसली पद्धति जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान मनोहर कृषि फार्म के संचालक प्रगतिशील कृषक श्री सुभाष चंद ने अपने सात वर्षों के प्राकृतिक खेती के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ी है, जिसके कारण आज उनके पास उत्पाद की मात्रा कम और मांग अधिक है। प्रशिक्षण का उद्देश्य कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों में दक्ष बनाना है, जिससे वे गांव-गांव में अन्य कृषकों को प्रेरित कर आत्मनिर्भर एवं टिकाऊ कृषि पद्धति अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर सकें।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement