Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डाक घरों में विक्रय होंगे राष्ट्रीय ध्वज

3 अगस्त 2022, इंदौर: डाक घरों में विक्रय होंगे राष्ट्रीय ध्वज – महानिदेशालय नई दिल्ली से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार डाक विभाग द्वारा 2 अगस्त से 16 अगस्त तक “हर घर तिरंगा अभियान” मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक निदेशक (द्वितीय) कार्यालय पोस्ट मास्टर जनरल इंदौर द्वारा बताया गया है कि “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत चयनित डाकघरों के माध्यम से भारत में निवासरत नागरिकों हेतु डाकघरों में राष्ट्रीय ध्वज विक्रय हेतु उपलब्ध है। इच्छुक नागरिक चयनित डाकघर से निर्धारित मूल्य 25 रूपये में राष्ट्रीय ध्वज क्रय कर सकते हैं ।

उल्लेखनीय है कि इंदौर जिले में भी आगामी 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान जन आंदोलन के रूप में चलाया जाएगा। अभियान के तहत वातावरण निर्माण तथा समस्त वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने एवं हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में जागरूकता लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न वर्गों के पदाधिकारियों, व्यापारियों ,कर्मचारियों, छात्रों, खिलाडियों ,जन प्रतिनिधियों,रहवासी संगठनों,स्वयंसेवी संगठनों ,मोहल्ला समितियों और अन्य लोगों से संपर्क कर उनकी बैठकें आयोजित करने के लिये समयबद्ध कार्यक्रम तय किया गया है। यह बैठकें 3 अगस्त से 10 अगस्त तक अलग-अलग समय में आयोजित की जाएंगी।

महत्वपूर्ण खबर: डेयरी बोर्ड की कम्पनी अब दूध के साथ ही गोबर भी खरीदेगी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile