Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

नाबार्ड ने मध्यप्रदेश के मंडला जिले में नई लिफ्ट सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी

14 दिसंबर 2024, नई दिल्ली: नाबार्ड ने मध्यप्रदेश के मंडला जिले में नई लिफ्ट सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी – राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने  ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि (RIDF) के तहत मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक नई सिंचाई परियोजना अर्थात ‘थांवर बृहद लिफ्ट सिंचाई परियोजना’ को मंजूरी देने की घोषणा की है। इस परियोजना का उद्देश्य कृषि उत्पादकता बढ़ाना और क्षेत्र में स्थायी जल प्रबंधन सुनिश्चित करना है। यह परियोजना मंडला जिले के नैनपुर  ब्लॉक के 38 गांवों में 7100  हेक्टेयर भूमि को सिंचित करेगी। इस पहल से सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता में काफी सुधार होने की उम्मीद है, जिससे फसल की पैदावार बढ़ेगी और स्थानीय किसानों की आजीविका का समर्थन होगा।

1995 में अपनी स्थापना के बाद से, आरआईडीएफ राज्य में ग्रामीण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण में सहायक रहा है। 30 नवंबर 2024 तक नाबार्ड ने मध्य प्रदेश राज्य मे आरआईडीएफ के तहत कुल 3,761 परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिसमें 41,022 करोड़ रुपये की ऋण सहायता शामिल है। इसमें से 32,692 करोड़ रुपए (80%) पहले ही संवितरित किए जा चुके हैं। ये परियोजनाएं कृषि, सिंचाई, ग्रामीण कनेक्टिविटी और सामाजिक बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई हैं।

यह जानकारी नाबार्ड के महाप्रबंधक श्री कमर जावेद ने दी। उन्होंने कहा कि नाबार्ड आरआईडीएफ के माध्यम से ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास का समर्थन करने, ग्रामीण भारत में समावेशी विकास और सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com