Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीधी जिले में मेरी पाॅलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम आयोजित

02 अक्टूबर 2024, सीधी: सीधी जिले में मेरी पाॅलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम आयोजित – सीधी जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत ‘‘मेरी पाॅलिसी मेरे हाथ‘‘ कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन उप संचालक कृषि श्री संजय श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. शैलेन्द्र सिंह गौतम, तकनीकी सहायक कृषि श्री बंटीलाल, फसल बीमा नोडल अधिकारी श्री शिवेन्द्र बहादुर सिंह के उपस्थिति में किया गया।

कृषि विज्ञान केन्द्र सीधी में आयोजित इस कार्यक्रम में पवन कुमार साहू ए.आई.सी बीमा कंपनी के जिला प्रतिनिधि एवं विवेक कुमार साहू (रामपुर नैकिन), अम्बिका कुशवाहा (सीधी), मुकेश साहू (गोपद बनास), राकेश कुमार साहू (चुरहट), अजय कुमार साहू (बहरी), राजीव साहू (सिहावल), अभय वर्मा (मझौली) तहसील स्तरीय प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी एवं फसल बीमा पॉलिसी कराने वाले किसान उपस्थित थे।

इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. शैलेन्द्र गौतम तकनीकी सहायक कृषि बंटीलाल, फसल बीमा नोडल अधिकारी शिवेन्द्र बहादुर सिंह और पवन कुमार साहू द्वारा उपस्थित किसानों को फसल बीमा पाॅलिसी का बीमा किया गया एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत ऋणी एवं अऋणी कृषकों द्वारा अधिसूचित फसलों का बीमा किया जाता है। खरीफ वर्ष 2024-25 में सीधी जिले में 24 हजार 224 किसानों द्वारा धान, मूंग, उड़द, मक्का, कोदो-कुटकी, तिल एवं ज्वार की अधिसूचित फसलों का बीमा कराया गया है, जिनकी पाॅलिसी किसानों को जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतीकात्मक रूप से कुछ किसानों को वितरित की जा रही है। सभी किसानों को उक्त योजना के तहत बीमा पाॅलिसी का वितरण किसानों के घर-घर जाकर दी जाएगी। किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु फसल बीमा जिला प्रतिनिधि 9826559390 से संपर्क कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com