MP Wheat Mandi Rate: 4 जनवरी को सागर में ₹2,700 तक पहुंचा भाव, ग्वालियर-छतरपुर में भी मजबूत भाव; देखे ताजा रेट
04 जनवरी 2026, भोपाल: MP Wheat Mandi Rate: 4 जनवरी को सागर में ₹2,700 तक पहुंचा भाव, ग्वालियर-छतरपुर में भी मजबूत भाव; देखे ताजा रेट – मध्य प्रदेश की विभिन्न कृषि उपज मंडियों में आज (4 जनवरी 2026) को गेहूं के भाव में मिलाजुला रुख देखने को मिला। कृषि विपणन पोर्टल agmarknet से प्राप्त ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश की कई मंडियों में किसानों को ₹2,300 से लेकर ₹2,700 प्रति क्विंटल तक के भाव मिले हैं। कहीं बेहतर क्वालिटी के गेहूं पर ऊंचे दाम मिले, तो कुछ मंडियों में आवक अधिक रहने के कारण भाव दबाव में दिखाई दिए। जानिए सभी मंडियों के ताजा गेंहू रेट।
कहां मिले सबसे ज्यादा भाव
आज के मंडी भाव पर नजर डालें तो सागर की बमौरा मंडी में गेहूं का अधिकतम भाव ₹2,700 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ऊंचा रहा। इसके अलावा खरगोन की भिकनगांव मंडी में भी गेहूं ₹2,728 प्रति क्विंटल तक बिका। ग्वालियर लश्कर मंडी में गेहूं का अधिकतम भाव ₹2,660 और छतरपुर मंडी में ₹2,654 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जिससे साफ है कि अच्छी क्वालिटी के गेहूं को बेहतर कीमत मिल रही है।
कहां भाव रहे कम और कैसी रही आवक
वहीं दूसरी ओर इंदौर की गौतमपुरा मंडी, मंडला, अलीराजपुर और अनूपपुर जैसी मंडियों में गेहूं के भाव अपेक्षाकृत कम रहे, जहां दाम ₹2,300 से ₹2,450 प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किए गए। इन मंडियों में आवक अपेक्षाकृत ज्यादा रही, जिस कारण भाव में ज्यादा तेजी देखने को नहीं मिली। बीजावर, रायसेन, कटनी और रीवा जैसी मंडियों में औसत भाव ₹2,500 से ₹2,600 प्रति क्विंटल के आसपास बने रहे।
मध्य प्रदेश गेहूं मंडी रेट (4 जनवरी 2026)
| जिला | मंडी | न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल) | अधिकतम भाव (₹/क्विंटल) | मॉडल भाव (₹/क्विंटल) | आवक (क्विंटल) |
| अलीराजपुर | अलीराजपुर मंडी | 2400 | 2400 | 2400 | 19.5 |
| अनूपपुर | अनूपपुर मंडी | 2400 | 2400 | 2400 | 6 |
| अनूपपुर | अनूपपुर मंडी | 2450 | 2450 | 2450 | 4 |
| छतरपुर | बिजावर मंडी | 2415 | 2500 | 2480 | 99.35 |
| छतरपुर | बिजावर मंडी | 2450 | 2450 | 2450 | 6.2 |
| छतरपुर | छतरपुर मंडी | 2620 | 2654 | 2654 | 29.8 |
| धार | धामनोद मंडी | 2352 | 2500 | 2500 | 16.4 |
| धार | धार मंडी | 2600 | 2600 | 2600 | 40.3 |
| ग्वालियर | लश्कर मंडी | 2600 | 2660 | 2650 | 24.64 |
| इंदौर | गौतमपुरा मंडी | 2300 | 2365 | 2365 | 63.49 |
| झाबुआ | पेटलावद मंडी | 2450 | 2450 | 2450 | 5.2 |
| कटनी | कटनी मंडी | 2485 | 2500 | 2500 | 15.7 |
| कटनी | कटनी मंडी | 2440 | 2525 | 2525 | 23.7 |
| खंडवा | मुंडी मंडी | 2400 | 2410 | 2410 | 14.82 |
| खरगोन | भिकनगांव मंडी | 2497 | 2728 | 2728 | 16.2 |
| मंडला | मंडला मंडी | 2300 | 2425 | 2425 | 29.9 |
| मंडला | मंडला मंडी | 2505 | 2525 | 2525 | 11.4 |
| मंडला | मंडला मंडी | 2100 | 2525 | 2515 | 50.6 |
| पन्ना | सिमरिया मंडी | 2490 | 2492 | 2492 | 16 |
| रायसेन | उदयपुरा मंडी | 2465 | 2600 | 2600 | 62.19 |
| राजगढ़ | छापीहेड़ा मंडी | 2411 | 2546 | 2546 | 27.23 |
| रीवा | बैकुंठपुर मंडी | 2425 | 2430 | 2425 | 30 |
| रीवा | चाकघाट मंडी | 2450 | 2500 | 2455 | 24.9 |
| रीवा | चाकघाट मंडी | 2460 | 2460 | 2460 | 3.9 |
| सागर | बमौरा मंडी | 2700 | 2700 | 2700 | 4 |
| सागर | बांदा मंडी | 2400 | 2605 | 2605 | 59.15 |
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture



