छिंदवाड़ा सीईओ ने किसान उत्पादक कंपनी का किया औचक निरीक्षण
27 जनवरी 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा सीईओ ने किसान उत्पादक कंपनी का किया औचक निरीक्षण – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार ने गत दिवस एसआरएलएम सतपुड़ा किसान उत्पादक कंपनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंपनी के व्यवसायिक मॉडल की समीक्षा की और कंपनी की समग्र प्रगति के सुधार के लिए बहुमूल्य सुझाव प्रदान किया। उन्होंने एसआरएलएम की टीम के सहयोग से छिंदवाड़ा में कार्यरत समस्त उत्पादक समूहों को सतपुड़ा उत्पादक कंपनी में जोड़ने का सुझाव दिया है। उन्होंने बताया कि इस पहल से उत्पादक कंपनी का विस्तार करने में सहयोग होगा। सतपुड़ा मृदा लैब, सतपुड़ा श्री अन्न खरीदी पर भी चर्चा की गई। सुनारी मोहगांव में कृष्णा प्रोड्यूसर ग्रुप की दीदियों से चर्चा की गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कुमार द्वारा जनपद पंचायत छिंदवाड़ा की ग्राम पंचायत भाजीपानी में एक बगिया मां के नाम तहत लगाए गए आम के पौधों का भी औचक निरीक्षण किया गया। जिसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत सांख के जटामा में ड्रैगन फ्रूट परियोजना का भी निरीक्षण किया और समूह की दीदियों से चर्चा की । साथ ही प्राकृतिक खेती करने के लिये दीदियों को प्रोत्साहित किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कुमार द्वारा ग्राम गुरैया मॉडल सीएफ की बैठक में उपस्थित होकर आरएफ, सीआईएफ, सीसीएल की राशि के संदर्भ में जानकारी ली गई एवं ग्रुप गतिविधि करने के संदर्भ में भी मार्गदर्शन दिया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कुमार द्वारा ग्राम डागावानी पिपरिया में महुआ कुकीज यूनिट का उद्घाटन कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया एवं रात्रि में चौपाल लगाकर एसएचजी मेंबर एवं ग्रामीणों की समस्या सुनी व समस्याओं का निराकरण किया गया । इस दौरान जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती रेखा अहिरवार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छिन्दवाड़ा श्रीमती स्वाति सिंह, जिला प्रबंधक कृषि श्री संजय डेहरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रमाशंकर गर्ग, श्री सुदेश भारद्वाज एवं विकासखंड की टीम उपस्थित थी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

