MP Wheat Mandi Rate 22 January 2026: मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं के भाव मजबूत, कई जगह ₹2700 के पार पहुंचे भाव
22 जनवरी 2026, नई दिल्ली: MP Wheat Mandi Rate 22 January 2026: मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं के भाव मजबूत, कई जगह ₹2700 के पार पहुंचे भाव – मध्यप्रदेश की कृषि मंडियों में गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को गेहूं के भाव किसानों के लिए संतोषजनक नजर आए। कृषि विपणन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट Agmarknet से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश की अधिकांश मंडियों में गेहूं की कीमतें न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर दर्ज की गईं। कई मंडियों में गेहूं के दाम ₹2600 से ₹2700 प्रति क्विंटल के आसपास रहे, जिससे किसानों को अपनी फसल का बेहतर मूल्य मिल रहा है। जानिए राज्य की प्रमुख मंडी के ताजा भाव।
इन मंडियों में गेहूं के दाम सबसे ज्यादा
Agmarknet के आंकड़ों के अनुसार सागर जिले की बीना मंडी में गेहूं का अधिकतम भाव ₹3,101 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ऊंचा रहा। इसके अलावा छिंदवाड़ा, शिवपुरी, खंडवा और नरसिंहपुर की मंडियों में भी गेहूं ₹2,680 से ₹2,700 प्रति क्विंटल के आसपास बिका। इन मंडियों में गुणवत्ता वाले गेहूं की अच्छी मांग देखने को मिली।
ज्यादा आवक वाली मंडियां
आवक के मामले में राजगढ़ (ब्यावरा), हरदा, देवास और शहडोल की मंडियां आगे रहीं। राजगढ़ (ब्यावरा) मंडी में 52.98 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई, जबकि हरदा मंडी में 51.28 मीट्रिक टन और देवास मंडी में 50.48 मीट्रिक टन गेहूं आया। अच्छी आवक के बावजूद इन मंडियों में भाव स्थिर बने रहे, जो किसानों के लिए राहत की बात है।
कुछ मंडियों जैसे रायसेन (सिलवानी), भोपाल (बैरसिया) और होशंगाबाद (इटारसी) में गेहूं की आवक अपेक्षाकृत कम रही। इन स्थानों पर सीमित मात्रा में व्यापार हुआ, हालांकि भाव MSP के आसपास या उससे ऊपर ही बने रहे।
मध्य प्रदेश की मंडियों में गेंहू के ताजा भाव
| जिला | मंडी | न्यूनतम भाव | अधिकतम भाव | मॉडल भाव | आवक |
| अनूपपुर | अनूपपुर मंडी | 2500 | 2500 | 2500 | 4.5 |
| बैतूल | बैतूल मंडी | 2418 | 2512 | 2512 | 30.28 |
| भिंड | गोहद मंडी | 2595 | 2595 | 2595 | 7.6 |
| भोपाल | बेरसिया मंडी | 2537 | 2537 | 2537 | 1.49 |
| छतरपुर | छतरपुर मंडी | 2510 | 2540 | 2540 | 30.1 |
| छिंदवाड़ा | छिंदवाड़ा मंडी | 2662 | 2682 | 2682 | 6.3 |
| छिंदवाड़ा | छिंदवाड़ा मंडी | 2685 | 2711 | 2711 | 10.4 |
| देवास | देवास मंडी | 2421 | 2721 | 2461 | 50.48 |
| देवास | खातेगांव मंडी | 2460 | 2539 | 2539 | 2.45 |
| धार | धामनोद मंडी | 2608 | 2608 | 2608 | 1.67 |
| धार | राजगढ़ मंडी | 2650 | 2650 | 2650 | 6.08 |
| गुना | गुना मंडी | 2590 | 2620 | 2620 | 9.07 |
| ग्वालियर | लश्कर मंडी | 2510 | 2540 | 2535 | 15.88 |
| हरदा | हरदा मंडी | 2512 | 2564 | 2550 | 51.28 |
| नर्मदापुरम | इटारसी मंडी | 2426 | 2426 | 2426 | 1.04 |
| इंदौर | गौतमपुरा मंडी | 2340 | 2340 | 2340 | 9.4 |
| कटनी | कटनी मंडी | 2409 | 2450 | 2450 | 28.2 |
| खंडवा | खंडवा मंडी | 2477 | 2641 | 2631 | 18.61 |
| खरगोन | खरगोन मंडी | 2300 | 2625 | 2625 | 13.51 |
| नरसिंहपुर | गोटेगांव मंडी | 2550 | 2580 | 2580 | 25.6 |
| रायसेन | सिलवानी मंडी | 2481 | 2481 | 2481 | 0.6 |
| राजगढ़ | ब्यावरा मंडी | 2500 | 2540 | 2530 | 52.98 |
| रतलाम | रतलाम मंडी | 2457 | 2530 | 2530 | 8.83 |
| सागर | बीना मंडी | 2550 | 3101 | 2680 | 15.98 |
| सतना | सतना मंडी | 2542 | 2550 | 2550 | 23.25 |
| सीहोर | नसरुल्लागंज मंडी | 2489 | 2651 | 2651 | 29.81 |
| सिवनी | केवलारी मंडी | 2400 | 2400 | 2400 | 9 |
| शाजापुर | आगर मंडी | 2571 | 2599 | 2571 | 7.01 |
| शहडोल | ब्यौहारी मंडी | 2471 | 2501 | 2501 | 39.96 |
| शिवपुरी | बदरवास मंडी | 2485 | 2700 | 2700 | 1.55 |
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture



