Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पारंपरिक खेती छोड़ अपनाई आधुनिक तकनीक, बरबटी-खीरा से किसान ने कमाया 2.70 लाख रुपये का शुद्ध लाभ

09 सितंबर 2026, रायपुर: पारंपरिक खेती छोड़ अपनाई आधुनिक तकनीक, बरबटी-खीरा से किसान ने कमाया 2.70 लाख रुपये का शुद्ध लाभ – पारंपरिक तरीके से खेती कर सीमित लाभ हासिल करने वाले छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के किसान राजकुमार साहू ने आधुनिक तकनीक और बेहतर फसल प्रबंधन अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ाई है। खरसिया विकासखंड के ग्राम बाम्हनपाली निवासी राजकुमार ने बरबटी और खीरा की खेती से 2.70 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। राजकुमार के पास 0.800 हेक्टेयर सिंचित भूमि है। पहले वे पारंपरिक तरीके से खेती करते थे, जिससे उन्हें करीब 60 से 80 क्विंटल उत्पादन मिलता था। इससे लगभग 2.48 लाख रुपये की बिक्री और करीब 78 हजार रुपये का लाभ होता था।

उत्पादन बढ़ा तो मुनाफा भी बढ़ा

खेती में नई तकनीक और बेहतर फसल प्रबंधन अपनाने के बाद राजकुमार का उत्पादन बढ़कर 100 से 120 क्विंटल तक पहुंच गया। इससे उन्हें 3.60 लाख रुपये की बिक्री प्राप्त हुई। उत्पादन में करीब 90 हजार रुपये की लागत आई। लागत घटाने के बाद उन्हें 2.70 लाख रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से मिली मदद

राजकुमार ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में फसल प्रबंधन किया। उन्होंने जैविक खाद और अनुशंसित दवाओं का इस्तेमाल किया। इसके अलावा, राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत उन्हें 20 हजार रुपये का अनुदान भी मिला। विभाग के अनुसार, राजकुमार की सफलता बताती है कि पारंपरिक खेती के साथ फसल विविधीकरण, बेहतर फसल प्रबंधन और आधुनिक तकनीक अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य किसान भी उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture