राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा और शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के बीच एमओयू

11 जनवरी 2023, अल्मोड़ा: कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा और शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के बीच एमओयू – भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा एवं शेर-ए-कश्मीर कृषि तथा प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, जम्मू के बीच गत सप्ताह 5 जनवरी को  समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस करार में  दोनों संस्थानों  के बीच फसल प्रजातियों का प्रजनक बीज का उत्पादन कर कृषि विभाग, जम्मू को आपूर्ति किया  जायेगा, जिससे संस्थान द्वारा विकसित फसल प्रजातियों के जम्मू क्षेत्र में इसके विस्तार में सहायता मिलेगी तथा इस क्षेत्र के कृषक इससे लाभान्वित होंगे।

कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा और शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के बीच एमओयू

इस समझौता ज्ञापन पर, शेर-ए-कश्मीर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू की ओर से कुलपति, डॉ. जे.पी. शर्मा तथा भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा की ओर से निदेशक, डॉ. लक्ष्मीकान्त ने हस्ताक्षर किए।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के फसल सुधार विभाग के प्रभागाध्यक्ष, डॉ. निर्मल हेडाऊ तथा बीज उत्पादन योजना के नोडल अधिकारी, डॉ. राजेश कुमार खुल्बे तथा शेर-ए-कश्मीर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू के निदेशक (शोध), डॉ. आर.के. समनोत्रा तथा बीज योजना के नोडल अधिकारी, डॉ. अमरीष वैद्य उपस्थित थे।

विदित हो कि विगत 2-3 वर्षो में संस्थान द्वारा वी.एल. प्रजातियों के गेहूं, मक्का, धान, सोयाबीन इत्यादि फसलों का शेर-ए-कश्मीर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू के माध्यम से किसानों के खेत में प्रदर्शन लगवाए गये थे, जिसके उत्साहवर्धक परिणाम प्राप्त हुए और प्रचलित प्रजातियों की तुलना में 25-37 प्रतिशत अधिक उपज प्राप्त हुई।

Advertisement8
Advertisement

इन उत्साहजनक परिणमों के फलस्वरूप, शेर-ए-कश्मीर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू ने इन प्रजातियों के बीज को अपने प्रक्षेत्र में उगाने हेतु रूचि दिखाई थी। जिसके फलस्वरूप यह समझौता ज्ञापन, विश्वविद्यालय को हस्तान्तरित कर वी.एल. प्रजातियों के बीज उत्पादन हेतु अधिकृत किया गया है।

Advertisement8
Advertisement

(स्रोतः भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा)

महत्वपूर्ण खबर: धान (बासमती) मंडी रेट (10 जनवरी 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement5
Advertisement