राज्य कृषि समाचार (State News)

धान विक्रय के लिए एक लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन

15 अक्टूबर 2025, बालाघाट: धान विक्रय के लिए  एक लाख से अधिक  किसानों ने कराया  पंजीयन – चालू खरीफ सीजन 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 10 अक्टूबर 2025 तक किया गया है। निर्धारित अवधि में जिले के 01 लाख 27 हजार 518 किसानों का पंजीयन किया गया है। पंजीयन कराने वाले किसानों से ही समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आरएस ठाकुर ने बताया कि धान पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2025 निर्धारित थी। इस अवधि में जिले की 11 तहसीलों में 01 लाख 27 हजार 518 किसानों द्वारा 01 लाख 74 हजार 988 हेक्‍टेयर रकबे की धान का पंजीयन कराया गया है। जिसमें लालबर्रा तहसील से 18558, खैरलांजी से 16198, वारासिवनी से 15236, किरनापुर से 13655, बालाघाट से 13635, लांजी से 12025, बिरसा से 9923, कटंगी से 9917, परसवाड़ा से 7353, तिरोड़ी से 5987 एवं बैहर तहसील से 5031 किसानों ने धान उपार्जन के लिए अपना पंजीयन कराया है।

Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement